कर्नाटक: आज दस विधायकों को येदियुरप्पा कैबिनेट में किया जाएगा शामिल

By भाषा | Updated: February 6, 2020 07:01 IST2020-02-06T07:01:48+5:302020-02-06T07:01:48+5:30

मुख्यमंत्री ने यहां संवाददाताओं से कहा कि पार्टी अध्यक्ष और दिल्ली में अन्य नेताओं के साथ विचार-विमर्श के बाद दस विधायकों को बृहस्पतिवार को मंत्री बनाने का निर्णय किया गया है।

Karnataka: Ten MLAs to be included in Yeddyurappa cabinet today | कर्नाटक: आज दस विधायकों को येदियुरप्पा कैबिनेट में किया जाएगा शामिल

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी. एस. येदियुरप्पा। (फाइल फोटो)

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी. एस. येदियुरप्पा ने बुधवार को कहा कि कांग्रेस और जद (एस) छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले और पार्टी के टिकट पर विधानसभा उपचुनाव जीतने वाले दस विधायकों को बृहस्पतिवार को कैबिनेट विस्तार में मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी।

मुख्यमंत्री ने यहां संवाददाताओं से कहा कि पार्टी अध्यक्ष और दिल्ली में अन्य नेताओं के साथ विचार-विमर्श के बाद दस विधायकों को बृहस्पतिवार को मंत्री बनाने का निर्णय किया गया है।

उन्होंने कहा कि बृहस्पतिवार को जो शपथ लेंगे वे कांग्रेस और जद (एस) छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले विधायक हैं और दिसम्बर में हुए विधानसभा उपचुनावों में उन्होंने जीत हासिल की थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस- जद (एस) छोड़कर आने वाले 11 नेताओं में से केवल अथनी के विधायक महेश कुमाथल्ली को कैबिनेट में शामिल नहीं किया जाएगा।

येदियुरप्पा ने रविवार को कहा था कि छह फरवरी को ‘दस और तीन’ विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे।

Web Title: Karnataka: Ten MLAs to be included in Yeddyurappa cabinet today

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे