लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक ने महाराष्टू के लिए बस सेवा अस्थायी रूप से रोकी

By भाषा | Updated: March 13, 2021 21:14 IST

Open in App

बेंगलुरु, 13 मार्च कर्नाटक सड़क परिवहन निगम ने महाराष्ट्र के साथ सीमाविवाद के मद्देनजर शनिवार को उस राज्य के कोल्हापुर के वास्ते बसों का परिचालन अस्थायी रूप से रोक दिया जहां बड़ी संख्या में कन्नड़भाषी रहते हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

महाराष्ट्र के कुछ नेता कर्नाटक में मराठा भाषी बहुल क्षेत्रों खासकर बेलगावी का विलय कराने की मांग कर रहे हैं। कन्नड़ समर्थक संगठन इसका विरोध कर रहे हैं।

उत्तर पश्चिम कर्नाटक सड़क परिवहन निगम के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार बेलगाव में महाराष्ट्र की एक गाड़ी पर कालिख पोत दी गयी जिससे इन क्षेत्रों में तनाव बढ़ गया।

अधिकारी ने कहा, ‘‘ महाराष्ट्र सड़क परिवहन निगम के अधिकारियों ने हमसे कहा कि यदि कोल्हापुर में तनाव है तो बसें नहीं चलाए। उसने भी कोई बस नहीं चलायी। ’’

इस बीच, शिवसेना के नेता संजय राउत ने कर्नाटक के बेलगाम में रह रहे मराठी लोगों को परेशान किये जाने का आरोप लगाया और कहा कि इस गतिरोध के समाधान के लिए महाराष्ट्र से एक सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल पड़ोसी राज्य में भेजा जाना चाहिए।

राउत ने कहा कि पिछले आठ दिनों में बेलगाम में शिवसेना के नेताओं और पार्टी कार्यालय पर कन्नड़ समर्थक संगठनों द्वारा हमला करने की घटनाएं हुई हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘ बेलगाम भारत का हिस्सा है तथा महाराष्ट्र-कर्नाटक के बीच भाषाई विवाद है । इसे ज्यादा नहीं खींचा जाना चाहिए और यह कर्नाटक सरकार की भी जिम्मेदारी है।’’

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे बेलगावी और एवं मराठी भाषी बहुल क्षेत्रों का महाराष्ट्र में विलय का मुद्दा बार उठाते रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे