लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक : कोविड-19 के मद्देनजर कड़े प्रतिबंध लागू

By भाषा | Updated: May 10, 2021 15:35 IST

Open in App

बेंगलुरु, 10 मई कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने लोगों से कोविड-19 के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लागू किए गए राज्यव्यापी लॉकडाउन का पालन करने की अपील की है।

कर्नाटक में कोविड-19 के मामलों में लगातार हो रही वृद्धि को रोकने के लिए सोमवार से 14 दिनों के लिए कड़ा लॉकडाउन लागू किया गया है।

मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा, ‘‘ कोरोना संक्रमण के प्रसार की कड़ी को तोड़ने के लिए आज से 14 दिनों के लिए कड़े प्रतिबंध लागू किए जा रहे हैं। मैं राज्य के सभी नागरिकों से लॉकडाउन के नियमों और दिशा-निर्देशों का पालन करने का अनुरोध करता हूं। वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए आपका सहयोग काफी अहम है। हम साथ मिलकर इस महामारी को हरा सकते हैं।’’

राज्य में कड़े प्रतिबंधों के बीच कई जगह पुलिस को लाठीचार्ज भी करना पड़ा।

पुलिस की ओर से जगह-जगह बैरिकेड लगाए गए हैं और बिना किसी जायज कारण के घर से बाहर निकलने वाले लोगों के साथ सख्ती बरती जा रही है।

इस दौरान कुछ लोगों का आरोप है कि दवाइयां और आवश्यक वस्तुएं खरीदने गए लोगों को भी पुलिस ने पीटा।

पूर्व मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी ने पुलिस कार्रवाई को लेकर सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार को लगता है कि लोगों के आवागमन को रोककर ही कोविड-19 को फैलने से रोका जा सकता है।

कुमारस्वामी ने लॉकडाउन के दौरान आम लोगों पर पुलिस की ओर से की जा रही कथित ज्यादती को लेकर राज्य सरकार हमला बोलते हुए कहा कि आवश्यक कार्यों से घर से बाहर जा रहे लोगों को जानवरों की तरह पीटा जा रहा है।

गौरतलब है कि कर्नाटक में प्रतिदिन कोविड-19 के करीब 50 हजार नए मामले सामने आ रहे हैं। राज्य में इस महामारी के कारण अब तक करीब 19 हजार लोगों की मौत हो चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब