Belagavi: कर्नाटक में उर्स जुलूस के दौरान पथराव, 'आई लव मुहम्मद' का नारा लगाने से बढ़ा विवाद

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 4, 2025 11:27 IST2025-10-04T11:26:22+5:302025-10-04T11:27:41+5:30

Belagavi: वहां के निवासियों ने नारे पर आपत्ति जताई और सवाल किया कि जुलूस का मार्ग क्यों बदला गया। नारे पर आपत्ति जताए जाने के बाद तनाव बढ़ गया और पथराव की खबरें आने लगीं।

Karnataka Stone pelting followed by sloganeering during Urs procession in Belagavi | Belagavi: कर्नाटक में उर्स जुलूस के दौरान पथराव, 'आई लव मुहम्मद' का नारा लगाने से बढ़ा विवाद

Belagavi: कर्नाटक में उर्स जुलूस के दौरान पथराव, 'आई लव मुहम्मद' का नारा लगाने से बढ़ा विवाद

Belagavi:  कर्नाटक के बेलागावी में खड़क गली में स्थित महबूब सुब्हानी दरगाह के उर्स जुलूस के दौरान नारों को लेकर हुए विवाद के बाद पथराव होने से तनाव पैदा हो गया। पुलिस सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि शुक्रवार रात जुलूस में शामिल कुछ युवकों ने 'आई लव मुहम्मद' का नारा लगाया, जिसके बाद विवाद खड़ा हो गया। खड़क गली से आमतौर पर जुलूस नहीं गुजरता।

वहां के निवासियों ने नारे पर आपत्ति जताई और सवाल किया कि जुलूस का मार्ग क्यों बदला गया। नारे पर आपत्ति जताए जाने के बाद तनाव बढ़ गया और पथराव की खबरें आने लगीं।

पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति को काबू किया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘ हमने तुरंत हस्तक्षेप किया और मामला गंभीर होने से पहले ही समूहों को तितर-बितर कर दिया। स्थिति अब नियंत्रण में है।" शांति बनाए रखने के लिए संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त बल तैनात किए गए हैं। 

Web Title: Karnataka Stone pelting followed by sloganeering during Urs procession in Belagavi

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे