लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक: तुंगा नदी में तेज बहाव की वजह से पेड़ों पर शरण लेने को मजबूर है सांप, देखें वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 7, 2020 20:06 IST

मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा (CM BS Yeddyurappa) ने राज्य में लगातार हो रही वर्षा और खराब मौसम की वजह से किसी तरह के आपात राहत के लिए तत्काल 50 करोड़ रुपये जारी करने का आदेश दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देकर्नाटक (Karnataka) के कई हिस्से मूसलाधार बारिश (Heavy Rain) के बाद लगातार तीसरे साल बाढ़ की स्थिति का सामना कर रहे हैं।कर्नाटक के कई स्थानों पर बाढ़ की स्थिति हो गई है और जान-माल के लिए खतरा पैदा हो गया है।राज्य के कई तटीय जिलों, मलनाड और उत्तरी अंदरूनी इलाकों में भारी बारिश हो रही है।

नई दिल्ली:कर्नाटक के कई हिस्से में पिछले दिनों भारी वर्षा हुई है। कुछ क्षेत्र में अब भी बारिश हो रही है। ऐसे में राज्य के शिवमोगा से होकर बहने वाली तुंगा नदी में बहाव तेज हो गया है। नदी के तेज बहाव की वजह से सांप पेड़ों पर शरण लेने के लिए मजबूर हो गए हैं। 

बता दें कि कर्नाटक (Karnataka) के कई हिस्से मूसलाधार बारिश (Heavy Rain) के बाद लगातार तीसरे साल बाढ़ की स्थिति का सामना कर रहे है। इन स्थानों पर जान-माल के लिए खतरा पैदा हो गया है।

राज्य के कई तटीय जिलों, मलनाड और उत्तरी अंदरूनी इलाकों में भारी बारिश हो रही है और इसके जारी रहने की संभावना है। वहीं पर्वतीय कोडागू और चिकमंगलूर जिलों में भूस्खलन की खबरें हैं।

राज्य के कई हिस्सों में बाढ़ जैसी स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा (CM BS Yeddyurappa) ने आपात राहत के लिए तत्काल 50 करोड़ रुपये जारी करने का आदेश दिया है। वह अभी एक निजी अस्पताल में कोविड-19 संक्रमण (Covid-19 infection) का इलाज करा रहे हैं।

उन्होंने कल रात ट्वीट किया, "राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश के बाद मैंने मुख्य सचिव को स्थिति की समीक्षा करने और उपायुक्तों को स्थिति पर करीबी नजर बनाए रखने और जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। आपात राहत के लिए तत्काल 50 करोड़ रुपये जारी करने का निर्देश दिया है।" 

टॅग्स :कर्नाटकबीएस येदियुरप्पाबाढ़
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे