लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक: पाकिस्तान के समर्थन में लगाए नारे, कश्मीर के तीन छात्र राजद्रोह के आरोप में गिरफ्तार

By भाषा | Updated: February 16, 2020 06:56 IST

हुबली धारवाड़ के पुलिस आयुक्त आर दिलीप ने कहा, ‘‘ हमें सूचना मिली कि केएलई इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलोजी में अध्ययनरत कश्मीर के तीन विद्यार्थियों ने पाकिस्तान का समर्थन करते हुए नारे लगाये थे।’’

Open in App
ठळक मुद्देकर्नाटक में हुबली जिले के एक निजी इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ रहे कश्मीर के तीन विद्यार्थियों को पाकिस्तान के समर्थन में कथित रूप से नारेबाजी करने और सोशल मीडिया पर उसका वीडियो पोस्ट करने को लेकर राजद्रोह के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि प्राथमिक सूचना के अनुसार ये विद्यार्थी कश्मीर के शोपियां के रहने वाले हैं और उनके खिलाफ कॉलेज प्रबंधन की शिकायत के आधार पर कार्रवाई की गयी है।

कर्नाटक में हुबली जिले के एक निजी इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ रहे कश्मीर के तीन विद्यार्थियों को पाकिस्तान के समर्थन में कथित रूप से नारेबाजी करने और सोशल मीडिया पर उसका वीडियो पोस्ट करने को लेकर राजद्रोह के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने बताया कि प्राथमिक सूचना के अनुसार ये विद्यार्थी कश्मीर के शोपियां के रहने वाले हैं और उनके खिलाफ कॉलेज प्रबंधन की शिकायत के आधार पर कार्रवाई की गयी है।

हुबली धारवाड़ के पुलिस आयुक्त आर दिलीप ने कहा, ‘‘ हमें सूचना मिली कि केएलई इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलोजी में अध्ययनरत कश्मीर के तीन विद्यार्थियों ने पाकिस्तान का समर्थन करते हुए नारे लगाये थे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ उन्होंने उसका एक वीडियो बनाया जो सोशल मीडिया पर फैल गया। गोकुल रोड थाने के निरीक्षक की अगुवाई तत्काल हमारी टीम मौके पर पहुंची और उसने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।’’

बजरंग दल समेत दक्षिणपंथी संगठनों के कार्यकर्ता कॉलेज के समीप पहुंचे और उन्होंने इन तीनों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की। जब इन तीनों विद्यार्थियों को थाने ले जाया जा रहा था तब उनके चेहरे ढके थे और उस दौरान एक दक्षिणपंथी कार्यकर्ता ने उनपर हमला करने का प्रयत्न किया लेकिन पुलिस ने उन्हें सुरक्षा प्रदान की। अधिकारी के अनुसार राजद्रोह और सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने से जुड़ी भादंसं की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है।

दिलीप ने कहा, ‘‘ हम जांच कर रहे हैं और जो भी सामने आएगी, हम सबूतों, कानून और तथ्यों के लिहाज से हम आगे की कार्रवाई करेंगे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम उनकी पृष्ठभूमि खंगालेंगे और यह पता करेंगे कि किसी ने उन्हें गुमराह करने का प्रयास तो नहीं किया।’’ उन्होंने यह भी कहा कि गिरफ्तारियों को किसी खास समुदाय या क्षेत्र के विरूद्ध कार्रवाई के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए।

अधिकारियों के अनुसार तीनों ने सेल्फी वीडियो बनाकर उसे व्हाट्सअप पर डाला जो सोशल मीडिया पर फैल गया। वीडियो में बैकग्राउंड म्यूजिक के बीच शुरू में उनमें से एक कुछ कथित रूप से कुछ कहते हुए नजर आ रहा है। उसके बाद वे तीनों एक के बाद एक कर आजादी चिल्लाते हैं। वे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगोते हैं।

बताया जाता है कि बैकग्राउंड म्यूजिक पाकिस्तान की सेना की मीडिया शाखा इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस का है। पुलिस का कहना है कि इसकी जांच की जरूरत है। इस बीच, कॉलेज के प्राचार्य बसावराज अनामी ने कहा कि कॉलेज ने पुलिस से शिकायत की है और तीनों निलंबित किये जाएंगे। उधर इसी जिले से आने वाले केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने इस कृत्य को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया और संलिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। 

 

टॅग्स :कर्नाटकजम्मू कश्मीरलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया