लाइव न्यूज़ :

कर्नाटकः सिद्धारमैया मंत्रिमंडल का हुआ विस्तार, 24 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ, शाम को होगा विभागों का बंटवारा

By अनिल शर्मा | Updated: May 27, 2023 12:58 IST

शपथ ग्रहण से पहले मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हमने क्षेत्रीय, जातीय और सामाजिक न्याय की दृष्टि से निर्णय लिया है (मंत्रीपरिषद पर)। हमने हाई कमांड के साथ इस पर गहन चर्चा करने के बाद ही मंत्रीपरिषद तय किया है।

Open in App
ठळक मुद्देकर्नाटक में 24 विधायकों ने मंत्री के रूप में शनिवार शपथ लिया।सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार सहित 10 मंत्रियों को 20 मई को शपथ दिलाई गई थी। गली कैबिनेट बैठक जून में होने की संभावना है।

बेंगलुरुः कर्नाटक में सरकार गठन के एक हफ्ते बाद शनिवार 24 कांग्रेस विधायकों ने मंत्री के रूप में शपथ ली। राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने इन मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान मंच पर मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार समेत कांग्रेस के कई बड़े नेता मौजदू रहे। नए मंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और उनके झारखंड के समकक्ष हेमंत सोरेन शामिल हुए। नए मंत्रियों के शपथ के बाद कर्नाटक सरकार में 34 मंत्री हो गए हैं।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार सहित 10 मंत्रियों को 20 मई को शपथ दिलाई गई थी। कर्नाटक के नए निर्वाचित विधायक के. वेंकटेश, डॉ. एच. सी. महादेवप्पा, ईश्वर खंड्रे, के. एन. राजन्ना, नए निर्वाचित विधायक दिनेश गुंडू राव, शरणबसप्पा दर्शनापुर, शिवानंद पाटिल, टी. आर. बालप्पा, एस. एस. मल्लिकार्जुन, टी. एस. संगप्पा, डॉ. एस.आर. पाटिल, मंकल वैद्य, एच. के. पाटिल, कृष्णा बायरे गौड़ा, एन. चेलूनारस्वामी ने मंत्री पद की शपथ ली। सूत्रों के मुताबिक मंत्रियों के विभागों की घोषणा शनिवार शाम तक की जा सकती है।

शपथ ग्रहण से पहले मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हमने क्षेत्रीय, जातीय और सामाजिक न्याय की दृष्टि से निर्णय लिया है (मंत्रीपरिषद पर)। हमने हाई कमांड के साथ इस पर गहन चर्चा करने के बाद ही मंत्रीपरिषद तय किया है। हम अगली कैबिनेट बैठक पर अपने किए वादों पर फैसला लेंगे। अगली कैबिनेट बैठक जून में होने की संभावना है।

टॅग्स :कर्नाटककांग्रेससिद्धारमैयाDK Shivakumar
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया