लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक: बैलगाड़ी में सवार होकर विधानसभा पहुंचे सिद्धरमैया और शिवकुमार

By भाषा | Updated: September 13, 2021 18:42 IST

Open in App

बेंगलुरु, 13 सितंबर कर्नाटक विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सिद्धरमैया, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डी के शिवकुमार और कांग्रेस के कुछ नेता आवश्यक वस्तुओं तथा ईंधन के दामों में वृद्धि के विरोध में सोमवार को बैलगाड़ी में सवार होकर विधान सौध पहुंचे।

बसवराज बोम्मई के कर्नाटक का मुख्यमंत्री बनने के बाद यह विधानसभा का पहला सत्र है। उन्हें सत्र के पहले ही दिन विरोध प्रदर्शन का सामना करना पड़ा। बोम्मई ने भी पलटवार करते हुए आरोप लगाया कि जब संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सत्ता में था, तब कांग्रेस ने दामों में वृद्धि, विशेषकर ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी पर कुछ नहीं किया।

बोम्मई ने प्रदर्शन के बारे में सवाल पूछे जाने पर कहा, ''जब यूपीए सत्ता में था, तब उन्हें यह (विरोध) करना चाहिए था। यूपीए के समय ईंधन की कीमतें 100 प्रतिशत बढ़ गईं थीं। अगर उन्होंने यूपीए सरकार के समय विरोध किया होता, तो उसका कुछ तुक होता। मुझे यकीन है कि वे विधानसभा में इस मुद्दे को उठाएंगे, मैं वहां जवाब दूंगा।''

इससे पहले, सिद्धरमैया तथा शिवकुमार, जी परमेश्वर, एमबी पाटिल, एस आर पाटिल, ईश्वर खंड्रे और अन्य कांग्रेस विधायकों के साथ अपने आवास से बैलगाड़ी में सवार होकर यहां विधान सौध और सचिवालय पहुंचे।

सिद्धरमैया ने केंद्र सरकार पर झूठ बोलने और लोगों को धोखा देने का आरोप लगाते हुए कहा कि आवश्यक वस्तुओं की कीमतें बढ़ने से जीवन कठिन हो गया है, और कांग्रेस इस मुद्दे पर राज्य व केंद्र सरकार के खिलाफ विधानसभा के अंदर और बाहर विरोध जारी रखेगी।

उन्होंने कहा, ''वे ईंधन की कीमतों में वृद्धि के लिए अंतरराष्ट्रीय कीमतों को जिम्मेदार ठहराते हैं। कच्चे तेल की कीमत 120 बैरल अमेरिकी डॉलर से घटकर 69 डॉलर हो गई है। फिर भी, एक लीटर पेट्रोल की कीमत 106 रुपये है और डीजल जल्द ही 100 रुपये तक पहुंच जाएगा।''

ऋण की स्थिति पर तर्क देते हुए, उन्होंने कहा, ''वे (भाजपा नेता) कहते हैं कि पिछली सरकार ने भारी ऋण लिया था। ऋण की राशि केवल 1.30 लाख करोड़ रुपये थी, जबकि केंद्र ने उत्पाद शुल्क में 24 लाख करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे