लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक: कनकपुरा में मेडिकल कॉलेज के आवंटन को लेकर शिवकुमार ने दी CM येदियुरप्पा को चेतावनी

By भाषा | Updated: December 7, 2019 19:51 IST

शिवकुमार ने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में कहा कि पिछली गठबंधन सरकार ने मेडिकल कॉलेज को मंजूरी दी थी, जिसके लिये भूमि आवंटित की जा चुकी है और भूमि पूजन की तैयारी की जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देशिवकुमार अपने निर्वाचन क्षेत्र कनकपुरा में मेडिकल कॉलेज के आवंटन को बहाल करने की मांग कर रहे हैं। शिवकुमार ने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में कहा कि पिछली गठबंधन सरकार ने मेडिकल कॉलेज को मंजूरी दी थी

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डी के शिवकुमार ने शनिवार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा को आगाह किया कि अगर उन्होंने प्रतिशोध की राजनीति की तो उन्हें गंभीर कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है। शिवकुमार अपने निर्वाचन क्षेत्र कनकपुरा में मेडिकल कॉलेज के आवंटन को बहाल करने की मांग कर रहे हैं।

शिवकुमार ने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में कहा कि पिछली गठबंधन सरकार ने मेडिकल कॉलेज को मंजूरी दी थी, जिसके लिये भूमि आवंटित की जा चुकी है और भूमि पूजन की तैयारी की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने सत्ता में आने के बाद इसे रद्द कर चिकबल्लापुर स्थानांतरित करने का फैसला लिया है।

शिवकुमार ने कहा, "मैं आपसे तत्काल कनकपुरा में मेडिकल कॉलेज के आवंटन की बहाली और भूमि पूजन की तारीख देने का अनुरोध करता हूं।" उन्होंने कहा, "मैं इस बात की ओर भी आपका ध्यान दिलाना चाहता हूं कि अगर आपकी सरकार का एकमात्र उद्देश्य प्रतिशोध की राजनीति करना है तो मैं कनकपुरा के लोगों को न्याय दिलाने के लिए अपने तरीके से गंभीर कार्रवाई करने के लिये विवश हो जाऊंगा। मुझे उम्मीद है कि आप इसकी गुंजाइश नहीं छोड़ेंगे।" 

टॅग्स :कर्नाटकबीएस येदियुरप्पाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: भाभी से अवैध संबंध?, पिता जॉन पॉल और बड़े भाई नवीन ने मिलकर छोटे स्टालिन को मार डाला, स्टालिन की सगाई जेनिफर से हुई थी और उसने राज खोला?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह