लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक ‘सेक्स वीडियो स्कैंडल’ : महिला ने पुलिस पर पक्षपात करने का आरोप लगाया

By भाषा | Updated: April 4, 2021 17:30 IST

Open in App

बेंगलुरु, चार अप्रैल कर्नाटक में वायरल ‘सेक्स वीडियो’ में कथित रूप से दिखाई दे रही महिला ने रविवार को आरोप लगाया कि पुलिस का रवैया पक्षपातपूर्ण है।

इस वीडिया कांड में भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री रमेश जारकीहोली के भी कथित रूप से शामिल होने के आरोप लग रहे हैं।

बेंगलुरु के पुलिस आयुक्त कमल पंत को लिखे पत्र में शिकायतकर्ता महिला ने दावा किया है कि उससे कई बार पूछताछ की गई लेकिन आरोपी को केवल एक बार पूछताछ के लिए बुलाया गया और उसे तीन घंटे में ही छोड़ दिया गया।

मीडिया में सार्वजनिक किए गए पत्र में महिला ने कहा, ‘‘ इस पूरी प्रक्रिया को देखने के बाद मैं असमंजस में हूं कि मैं पीड़ित हूं या आरोपी।’’

महिला ने आरोप लगाया कि एसआईटी ने आरोपी से मात्र तीन घंटे तक पूछताछ की और उसे बिना किसी पाबंदी के जाने दिया जबकि उससे लगातार पूछताछ की जा रही है।

पत्र में आरोप लगाया गया, ‘‘रमेश जारकीहोली ने अपनी शिकायत में मेरे नाम का उल्लेख नहीं किया है, इसके बावजूद पुलिस ने उस स्थान पर छापेमारी की जहां मैं किराए पर रहती हूं और सरकार के दबाव में मुझे आरोपी के रूप में पेश करने के लिए सभी सबूत नष्ट कर दिए।’’

महिला के वकील ने कहा कि उन्होंने ई्मेल के जरिये पुलिस आयुक्त को पत्र भेजा है लेकिन जरूरत पड़ी तो उसकी प्रति भी भेजी जाएगी।

इस बीच, पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने एक बार फिर अपनी मांग दोहराते हुए कहा कि मामले की जांच उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश की निगरानी में होनी चाहिए।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ सरकार के प्रभाव की वजह से एसआईटी तथ्यों को बाहर नहीं लाएगी, इसलिए उच्च न्यायालय के न्यायाधीश की निगरानी में जांच कराई जानी चाहिए।’’

उल्लेखनीय है कि समाचार चैनलों पर सेक्स वीडियो प्रसारित होने के बाद तीन मार्च को जारकीहोली ने राज्य के जल संसाधन मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था। उनका दावा है कि वह बेगुनाह है और उन्हें बदनाम करने के लिए साजिश रची जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos