लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक सेक्स स्कैंडल: जारकीहोली की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ जबरन वसूली और साजिश का मामला दर्ज

By भाषा | Updated: March 13, 2021 23:03 IST

Open in App

बेंगलुरु, 13 मार्च बेंगलुरु पुलिस ने शनिवार को भाजपा विधायक रमेश जारकीहोली की शिकायत के आधार पर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ साजिश और ब्लैकमेल करने का मामला दर्ज किया। जारकीहोली ने अपने खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है।

पूर्व मंत्री ने अपनी शिकायत की कॉपी सौंपने के लिए पुलिस से सीधे संपर्क करने के बजाय, अपने विश्वासपात्र एम वी नागराज को दोपहर में सदाशिवनगर थाने भेजा।

सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत आपराधिक साजिश, जबरन वसूली और जालसाजी का मामला दर्ज किया।

शिकायत में, जारकीहोली ने किसी का नाम नहीं लिया है, लेकिन आरोप लगाया है कि पैसे वसूलने के इरादे से कुछ लोगों ने उन्हें बदनाम करने की कोशिश की।

उन्होंने कहा कि उनके राजनीतिक करियर को खत्म करने और उन्हें ब्लैकमेल करने के लिए एक फर्जी सीडी (वीडियो) बनाकर पिछले तीन महीनों से उनके खिलाफ साजिश चल रही थी।

जारकीहोली ने अपने बयान में कहा, "इसमें कई लोग शामिल हैं, उनमें से कुछ ने राजनीतिक अस्थिरता पैदा करने के लिए साजिश रची, फर्जी सीडी तैयार किया और इसे इंटरनेट पर डाला।"

पत्रकारों से बात करते हुए, जारकीहोली ने कहा कि उन्होंने कानूनी रूप से मुकदमा लड़ने का फैसला किया है।

दिन में इससे पहले कथित सेक्स स्कैंडल की जांच के लिए गठित विशेष जांच दल ने बेंगलुरु के देवनहल्ली के पास विजयपुरा से एक व्यक्ति को हिरासत में लिया, जो कथित रूप से साजिश का हिस्सा था।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि इस मामले में अब तक एक हैकर सहित छह लोगों को हिरासत में लिया गया है।

गौरतलब है कि विधानसभा सत्र से ठीक दो दिन पहले चार मार्च को एक सामाजिक कार्यकर्ता ने जारकीहोली पर एक महिला का शोषण करने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।

'सेक्स फॉर जॉब' कांड के रूप में चर्चित इस वीडियो क्लिप में कथित तौर पर रमेश जारकीहोली को एक अज्ञात महिला के साथ दिखाया गया है, जिसे कन्नड़ समाचार चैनलों ने व्यापक रूप से प्रसारित किया था।

हालांकि, जारकीहोली ने इस वीडियो को फर्जी बताया और कहा कि यह "गहरी साजिश" है। हालांकि, उन्होंने नैतिक आधार पर जल संसाधन मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया।

बाद में, उस महिला ने अपनी शिकायत वापस लेने की घोषणा की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

क्राइम अलर्ट5 वर्षीय बच्चे का गला, गुप्तांग कटा था और पेट के बाईं ओर, गाल और भौंह के नीचे गहरे घाव?, पिता ने कहा- छात्रावास में बेटे से सामूहिक रेप कर मारा?

बॉलीवुड चुस्कीनहीं रहीं जरीन खान की मां परवीन खान, मुंबई में होगा अंतिम संस्कार

क्रिकेटसूर्यवंशी और जायसवाल के तूफान में उड़ा मुंबई?, कोच माहेला जयवर्धने ने कहा- बारिश के बीच रन बरसा?, बेबस दिखे गेंदबाज

क्रिकेटबुमराह, चाहर और बोल्ट को कूटना?, 15 साल के लड़के को खेलते देखना वाकई अद्भुत, कप्तान पांड्या ने कहा- हमारे पास सूर्यवंशी के लिए कोई विकल्प नहीं था

भारत अधिक खबरें

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण