लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक : छठी से आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए स्कूल खुले

By भाषा | Updated: September 6, 2021 16:10 IST

Open in App

बेंगलुरु, छह सितंबर कर्नाटक में सोमवार को कक्षा छह से आठ तक के विद्यार्थियों के लिए स्कूल फिर से खुल गए। इस दौरान कोविड संबंधी मानदंडों और सभी मानक संचालन प्रक्रियाओं (एसओपी) का पालन किया गया।

सरकारी निर्देशों के अनुसार, राज्य के उन तालुकों में स्कूल फिर से खोल दिए गए हैं, जहां कोरोना वायरस संक्रमण की दर दो प्रतिशत से कम है।

कर्नाटक के प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा मंत्री बी सी नागेश ने कहा कि सरकार ने कोविड-19 पर राज्य की तकनीकी सलाहकार समिति की मंजूरी के बाद ही स्कूलों को फिर से खोलने का फैसला किया है।

बी सी नागेश ने संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा, "शिक्षा विभाग की मंशा पिछले कुछ समय से स्कूलों को फिर से खोलने की थी और शिक्षक भी इसके लिए तैयार थे। लेकिन, विद्यार्थियों के स्वास्थ्य के साथ-साथ शिक्षा और माता-पिता की चिंताओं को ध्यान में रखते हुए, हमने बाल रोग विशेषज्ञों की राय ली, जिसके बाद हमने तकनीकी सलाहकार समिति के साथ चर्चा की और कक्षा छठी से आठवीं तक के विद्यार्थियों के लिए स्कूलों को फिर खोलने का फैसला किया।’’

शिक्षा मंत्री ने कहा कि राज्य के कई हिस्सों के हाल के दौरे के समय कई अभिभावकों और विद्यार्थियों ने उनसे स्कूलों को फिर से खोलने का आग्रह किया था।

उन्होंने कहा कि कक्षाओं के सुरक्षित संचालन के लिए पूरी सरकारी मशीनरी और विभिन्न जिलों के प्रशासन शिक्षा विभाग के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।

विद्यार्थियों को कक्षाओं में आने से पहले अपने माता-पिता की अनुमति वाला पत्र दिखाना होगा। इस दौरान ऑनलाइन कक्षाएं जारी रहेंगी।

गौरतलब है कि सरकार ने पहले ही 23 अगस्त से कक्षा नौ से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए स्कूलों को फिर से खोलने की अनुमति दे दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos