लाइव न्यूज़ :

कर्नाटकः रुद्रप्पा लमानी के समर्थकों का उनके लिए मंत्री पद की मांग को लेकर पार्टी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन, सूची से नाम हटाए जाने से हैं नाराज

By अनिल शर्मा | Updated: May 27, 2023 11:27 IST

कर्नाटक सरकार में 34 मंत्री हो सकते हैं। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार सहित 10 मंत्रियों को 20 मई को शपथ दिलाई गई थी, जबकि 24 अन्य विधायकों को शनिवार को मंत्रिमंडल में शामिल किया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देकर्नाटक में आज 24 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी। कांग्रेस नेता रुद्रप्पा लमानी के समर्थकों ने उनके लिए मंत्री पद की मांग को पार्टी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।समर्थकों ने कहा, रुद्रप्पा का नाम कल रात तक सूची में था, लेकिन आज उनका नाम सूची से हटा दिया गया है।

बेंगलुरुः कर्नाटक में सरकार गठन के एक हफ्ते बाद आज 24 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी। इस बीच कांग्रेस नेता रुद्रप्पा लमानी के समर्थकों ने उनके लिए मंत्री पद की मांग को लेकर कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) कार्यालय के बाहर शनिवार विरोध प्रदर्शन किया। रुद्रप्पा मनप्पा लमानी ने हावेरी निर्वाचन क्षेत्र से 2023 कर्नाटक विधानसभा चुनाव जीता है।

रुद्रप्पा के समर्थकों का कहना है कि "हमारे बंजारा समुदाय के नेता रुद्रप्पा लमानी का नाम कल रात तक सूची में था, लेकिन आज हमने देखा कि उनका नाम सूची में नहीं था।'' समर्थकों ने रुद्रप्पा के लिए मंत्री पद की मांग करते हुए कहा कि  अगर हमारे नेता को मंत्री पद नहीं मिलेगा, तो हम इसका विरोध करेंगे क्योंकि हमने चुनाव में कांग्रेस को अपना 75% वोट दिया था। उन्होंने कहा, हमारे समुदाय से कम से कम एक नेता होना चाहिए।

कर्नाटक सरकार में 34 मंत्री हो सकते हैं। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार सहित 10 मंत्रियों को 20 मई को शपथ दिलाई गई थी, जबकि 24 अन्य विधायकों को शनिवार को मंत्रिमंडल में शामिल किया जाएगा।

कांग्रेस नेताओं के मुताबिक, वरिष्ठ विधायक एच के पाटिल, कृष्ण बायरेगौड़ा, एन चेलुवरायस्वामी, के वेंकटेश, डॉ. एच सी महादेवप्पा, प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष ईश्वर खंडरे और प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष दिनेश गुंडु राव उन विधायकों में शामिल हैं, जो शनिवार को मंत्री पद की शपथ लेंगे।

उन्होंने बताया कि के एन राजन्ना, शरणबसप्पा दर्शनपुर, शिवानंद पाटिल, रामप्पा बलप्पा तिम्मापुर, एस एस मल्लिकार्जुन, शिवराज संगप्पा तंगदागी, डॉ. शरण प्रकाश रुद्रप्पा पाटिल, मंकल वैद्य, लक्ष्मी हेब्बलकर, रहीम खान, डी सुधाकर, संतोष लाड, एन एस बोसेराजू, सुरेश बी एस, पूर्व मुख्यमंत्री एस बंगारप्पा के बेटे मधु बंगारप्पा, डॉ. एम सी सुधाकर और बी नागेंद्र को भी मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी।

लक्ष्मी हेब्बलकर, मधु बंगारप्पा, डी सुधाकर, चेलुवरायस्वामी, मंकुल वैद्य और एम सी सुधाकर को शिवकुमार का करीबी माना जाता है। कांग्रेस द्वारा जारी मंत्रियों की सूची में छह लिंगायत और चार वोक्कलिगा विधायकों के नाम हैं। वहीं, तीन विधायक अनुसूचित जाति, दो अनुसूचित जनजाति और पांच अन्य पिछड़ा वर्ग (कुरुबा, राजू, मराठा, एडिगा और मोगावीरा) से ताल्लुक रखते हैं। दिनेश गुंडु राव के रूप में ब्राह्मणों को भी कर्नाटक मंत्रिमंडल में प्रतिनिधित्व हासिल हुआ है। पुराना मैसूर और कल्याण कर्नाटक क्षेत्र से सात-सात विधायक, कित्तूर कर्नाटक क्षेत्र से छह और मध्य कर्नाटक से दो विधायक मंत्री के रूप में शपथ लेंगे।

टॅग्स :कर्नाटककांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया