लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक : आरटीसी कर्मचारियों की हड़ताल छठे दिन भी जारी, यात्री परेशान

By भाषा | Updated: April 12, 2021 12:12 IST

Open in App

बेंगलुरु, 12 अप्रैल कर्नाटक में वेतन संबंधी मुद्दों को लेकर सड़क परिवहन निगमों (आरटीसी) के कर्मचारियों की जारी हड़ताल के चलते सोमवार को लगातार छठे दिन भी बस सेवाएं प्रभावित रहीं।

राज्य के चार परिवहन निगमों के कर्मचारी छठे वेतन आयोग के अनुसार वेतन देने की मांग कर रहे हैं, जिसे लेकर सरकार और उनके बीच गतिरोध बना हुआ है। अधिकतर कर्मचारी काम पर नहीं आ रहे हैं, जिसके चलते बसें सड़कों से नदारद हैं और यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

अधिकारियों ने कहा कि ''काम नहीं तो वेतन नहीं'' की चेतावनी के बीच आरटीसी के कुछ कर्मचारी काम पर लौट आए और शहर तथा राज्य के विभिन्न हिस्सों में कुछ मार्गों पर बसें चल रही हैं।

मंगलवार को उगादी पर्व मनाने के लिए अपने गृह नगरों को जाने का प्रयास कर रहे लोग तथा दफ्तर जाने वाले लोग हड़ताल से सबसे अधिक प्रभावित हुए।

यात्रियों की मदद के लिए अधिकारियों ने निजी बसें, मिनी बसें, मिनी कैब और अन्य यात्री परिहवन वाहनों की सेवाएं शुरू की हैं। शहर में आवागमन के लिए लोग मेट्रो ट्रेन, ऑटो और कैब का इस्तेमाल कर रहे हैं।

सरकार के रूख के विरोध में अपने प्रदर्शन को तेज करते हुए कर्मचारियों ने सोमवार को अपने परिजनों के साथ मिलकर जिला एवं तालुका केंद्रों में, उपायुक्त या तहसीलदार कार्यालयों के बाहर प्रदर्शन करने का निर्णय लिया।

कर्मचारियों ने आरोप लगाए कि उन्हें मार्च माह के वेतन का भुगतान नहीं किया गया जबकि काम पर जाने वाले कर्मचारियों को वेतन दिया जा रहा है।

हड़ताली कर्मचारियों को चेतावनी दे चुके आरटीसी ने उनके खिलाफ कार्रवाई आरंभ कर दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

बॉलीवुड चुस्कीAA26xA6 का खतरनाक पोस्टर आउट!, क्या Allu Arjun बनेंगे सुपरहीरो?

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल