कर्नाटकः अचानक कई फीट नीचे तक धंस गई सड़क, गड्ढों में समा गए कई वाहन, देखें तस्वीरें
By गुणातीत ओझा | Updated: April 24, 2020 15:33 IST2020-04-24T15:24:24+5:302020-04-24T15:33:46+5:30
कोरोना संकट के बीच कर्नाटक के बेंगलुरु में बारिश भी बड़ी समस्या बनी हुई है। अचानक बदले मौसम के मिजाज ने वहां लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। गुरुवार की रात अचानक आए बादल बेंगलुरु में जमकर बरसे।

बेंगलुरु में तेज बारिश के चलते सड़कें धंस गईं।
बेंगलुरु। कोरोना संकट के बीच कर्नाटक के बेंगलुरु में इन दिनों बारिश भी बड़ी समस्या बनी हुई है। अचानक बदले मौसम के मिजाज ने वहां लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। गुरुवार की रात अचानक आए बादल बेंगलुरु में जमकर बरसे। लगातार हुई तेज बारिश के करण कग्गेरे में सड़क धंस गई। सड़कों के किनारे खड़े वाहन गड्ढों में समा गए।
सड़क धंसने से कई लोगों को भारी नुकसान हुआ है। बारिश के चलते सड़कों के धंसने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। बेंगलुरु में पिछले कुछ दिनों से हो रही बेमौसम बारिश ने आम लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। बारिश के कारण कई जगह पेड़ गिर गए। सड़कों पर पानी भर गया। वहीं, किसान भी इस बेमौसम बारिश से परेशान हैं।
Bengaluru: Road cave-in near Kaggere after heavy rain last night#Karnatakapic.twitter.com/ApXF6kYWZ5
— ANI (@ANI) April 24, 2020