लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक राज्यसभा चुनावः कांग्रेस-JDS के एक बार फिर साथ आने की अटकलें तेज, चौथी सीट पर फंसा है पेंच

By भाषा | Updated: June 4, 2020 05:17 IST

Karnataka Rajya Sabha elections: अटकलें तेज हैं कि कर्नाटक में गत लोकसभा चुनाव के दौरान गठबंधन सहयोगी रहे कांग्रेस और जद (एस) चौथी राज्यसभा सीट के लिए हाथ मिला सकते हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देकर्नाटक के राजनीतिक हलकों में अटकलें लगायी जा रही हैं कि राज्य की चार राज्यसभा सीटों के होने वाले चुनाव में पूर्व में गठबंधन सहयोगी रहे कांग्रेस और जनता दल सेक्युलर (जदएस) एक साथ आ सकते हैं।चार राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव 19 जून को होने हैं।

बेंगलुरुः कर्नाटक के राजनीतिक हलकों में अटकलें लगायी जा रही हैं कि राज्य की चार राज्यसभा सीटों के होने वाले चुनाव में पूर्व में गठबंधन सहयोगी रहे कांग्रेस और जनता दल सेक्युलर (जदएस) एक साथ आ सकते हैं। चुनाव 19 जून को होने हैं। कर्नाटक की चार राज्यसभा सीटों के तहत कांग्रेस के राजीव गौड़ा और बीके हरिप्रसाद, भाजपा के प्रभाकर कोरे और जद (एस) के डी कुपेंद्र रेड्डी का कार्यकाल 25 जून को पूरा हो रहा है और इन रिक्त सीटों के लिए 19 जून को चुनाव होना है। 

विधानसभा अध्यक्ष समेत 117 सदस्यों के साथ ही भाजपा चार में से दो सीटों पर जीत सुनिश्चित कर सकती है जबकि 68 विधायकों वाली कांग्रेस एक सीट पर जीत हासिल कर सकती है। एक सीट पर जीत हासिल करने के लिए कम से कम 44 मतों की आवश्यकता होने के चलते कोई भी दल चौथी सीट को अकेले दम पर हासिल नहीं कर सकता है। 

अटकलें तेज हैं कि कर्नाटक में गत लोकसभा चुनाव के दौरान गठबंधन सहयोगी रहे कांग्रेस और जद (एस) चौथी राज्यसभा सीट के लिए हाथ मिला सकते हैं। 

पार्टी के एक शीर्ष सूत्र के मुताबिक, कांग्रेस पूर्व केंद्रीय मंत्री और पार्टी के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे को एक सीट से मैदान में उतार सकती है और वह आसानी से जीत सकते हैं लेकिन अगर जद(एस) प्रमुख एचडी देवेगौड़ा चुनाव लड़ते हैं तो उन्हें समर्थन देने पर विचार किया जा सकता है। जद (एस) के पास केवल 34 विधायक हैं, ऐसे में वह अपने दम पर एक सीट को नहीं जीत सकती और उसे कांग्रेस के समर्थन की जरूरत होगी। 

टॅग्स :राज्यसभा चुनावजनता दल (सेकुलर)कांग्रेसकर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह