लाइव न्यूज़ :

Karnataka Politics News: कर्नाटक का नाम बदलो, मंत्री पाटिल ने कहा-‘बसवनाडु’ करने में कुछ गलत नहीं, रामनगर जिले का नाम बदला जाएगा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 27, 2023 18:52 IST

Karnataka Politics News: उपमुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार ने कुछ दिन पहले रामनगर जिले का नाम बदलकर 'बेंगलुरु दक्षिण' करने का प्रस्ताव रखा, जिसके बाद राज्य के लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्री पाटिल ने यह टिप्पणी की है।

Open in App
ठळक मुद्देहोयसल काल के दौरान इस क्षेत्र को विजयपुरा के नाम से जाना जाता था।आदिल शाही वंश के शासन में यह बीजापुर बन गया। इसका नाम बदलकर विजयपुरा कर दिया गया।

Karnataka Politics News: कर्नाटक के मंत्री एमबी पाटिल ने शुक्रवार को कहा कि विजयपुरा जिले का नाम 12वीं सदी के समाज सुधारक बसवेश्वर (बसवन्ना) के नाम पर रखने की मांग की जा रही है और पूरे कर्नाटक राज्य का नाम बदलकर बसवनाडु (बसवों की भूमि) करने में कुछ गलत नहीं है।

उपमुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार ने कुछ दिन पहले रामनगर जिले का नाम बदलकर 'बेंगलुरु दक्षिण' करने का प्रस्ताव रखा, जिसके बाद राज्य के लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्री पाटिल ने यह टिप्पणी की है। विजयपुरा जिले की बबलेश्वर सीट से विधायक पाटिल ने कहा, “होयसल काल के दौरान इस क्षेत्र को विजयपुरा के नाम से जाना जाता था।

फिर आदिल शाही वंश के शासन में यह बीजापुर बन गया। इसके बाद इसका नाम बदलकर विजयपुरा कर दिया गया। अब, कई लोगों ने मांग की है कि जिले का नाम बसवेश्वर किया जाना चाहिए। यह स्वाभाविक है क्योंकि जिला बसवन्ना का जन्मस्थल है और इसमें कुछ गलत नहीं है।”

उन्होंने यहां पत्रकारों से कहा, “हालांकि कुछ तकनीकी मुद्दे हैं। बीजापुर विजयपुरा बना है, और अगर इसे बसवेश्वर बनाया जाता है, तो कुछ असुविधा होगी, क्योंकि कई स्थानों पर नाम में बदलाव करना होगा। ऐसी चिंताएं जाहिर की गई हैं। मैं मुख्यमंत्री से चर्चा करूंगा और हम पक्ष-विपक्ष पर विचार करने के बाद निर्णय लेंगे।”

केंद्र सरकार ने 2014 में कर्नाटक की राजधानी बेंगलोर का नाम बेंगलुरु करने समेत कर्नाटक के 12 शहरों के नाम बदलने की मंजूरी दी थी। इसके बाद बीजापुर को विजयपुरा के नाम से जाना जाने लगा। कर्नाटक का नाम बदलकर 'बसव नाडु' करने के बारे में पूछे जान पर पाटिल ने कहा, “यह स्वाभाविक है, इसमें गलत क्या है?

बसवन्ना ने ही दुनिया की पहली संसद 'अनुभव मंतपा' स्थापित की थी। उन्होंने सामाजिक अवधारणा दी थी। हम कहते रहते हैं कि हमारी भूमि 'बसव नाडु' बननी चाहिए और हमें 'बसव संस्कृति' को अपनाना चाहिए।” 

टॅग्स :कर्नाटककांग्रेसBJPबेंगलुरुसिद्धारमैयाDK Shivakumar
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत