लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक सियासी संकट: एक और बागी विधायक को मनाने में जुटी कांग्रेस, रामलिंगा रेड्डी से मिलेंगे प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष

By भाषा | Updated: July 14, 2019 16:22 IST

पार्टी प्रवक्ता सुभाष अग्रवाल ने कहा, ‘‘रामलिंगा रेड्डी कभी मुंबई नहीं गए हैं, न ही उन्होंने ऐसा कोई बयान दिया है जिसे पार्टी विरोधी गतिविधि माना जाए। उन्हें मनाने की जिम्मेदारी हमारी है। हमें पूरा विश्वास है कि वह पार्टी नहीं छोड़ेंगे।’’

Open in App

कांग्रेस ने एक और बागी विधायक रामलिंगा रेड्डी को वापस पार्टी के खेमे में लाने के लिए रविवार को उन्हें मनाने के प्रयास तेज कर दिए। कांग्रेस सूत्रों ने पीटीआई को बताया कि रामलिंगा रेड्डी के आवास के लिए पार्टी के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष ईश्वर खंड्रे और एच. के पाटिल रवाना हो गए हैं।

रेड्डी के बारे में कहा जा रहा है कि उन्होंने चुप्पी साध रखी है और वह उन्हें मनाने के पार्टी के प्रयासों पर कोई जवाब नहीं दे रहे हैं। वह इस्तीफा दे चुके विधायकों में शामिल हैं। शनिवार को यलहंका के विधायक एस आर विश्वनाथ और पद्मनाभ रेड्डी के नेतृत्व में भाजपा नेताओं की एक टीम ने रेड्डी के निवास पर उनसे मुलाकात की थी।

पार्टी प्रवक्ता सुभाष अग्रवाल ने कहा, ‘‘रामलिंगा रेड्डी कभी मुंबई नहीं गए हैं, न ही उन्होंने ऐसा कोई बयान दिया है जिसे पार्टी विरोधी गतिविधि माना जाए। उन्हें मनाने की जिम्मेदारी हमारी है। हमें पूरा विश्वास है कि वह पार्टी नहीं छोड़ेंगे।’’

कांग्रेस के 13 और जनता दल (एस) के तीन विधायकों के इस्तीफे के चलते राज्य की गठबंधन सरकार का भविष्य अधर में है। इसके साथ ही सरकार को स्थिरता देने के लिए हाल में मंत्री बनाए गए दो निर्दलीय विधायकों ने कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया है। निर्दलीय विधायकों- एच नागेश और आर शंकर ने भी गठबंधन सरकार से समर्थन वापस ले लिया है तथा अब भाजपा का समर्थन कर रहे हैं। 

टॅग्स :कर्नाटककांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह