लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक सियासी संकट: येदियुरप्पा बोले, आज JDS-कांग्रेस सरकार के कुशासन का होगा अंत, कुमारस्वामी देंगे विदाई भाषण

By भाषा | Updated: July 19, 2019 11:52 IST

Open in App
ठळक मुद्देविपक्ष के नेता येदियुरप्पा विश्वास मत में देरी के विरोध में अपने पार्टी विधायकों के साथ पूरी रात सदन में ठहरे रहे। येदियुरप्पा ने कहा, ‘‘ आज कांग्रेस जद (एस) सरकार के कुशासन का अंत हो जाएगा..

कर्नाटक के राज्यपाल वजुभाई वाला द्वारा मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी को शुक्रवार दोपहर तक विधानसभा में बहुमत साबित करने के लिए कहे जाने के बीच प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बी एस येदियुरप्पा ने इस गठबंधन सरकार के गिर जाने का अनुमान व्यक्त किया और कहा कि उनकी पार्टी राष्ट्रीय नेतृत्व के साथ विचार विमर्श करने के बाद भावी कार्यक्रम तय करेगी।

राज्यपाल ने मुख्यमंत्री को शुक्रवार डेढ़ बजे तक विधानसभा में बहुमत साबित करने के लिए कहा था। येदियुरप्पा ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘ खासकर आज कांग्रेस जद (एस) सरकार के कुशासन का अंत हो जाएगा... मुख्यमंत्री अपना विदाई भाषण देंगे, हम उसे (भाषण को) ध्यान से सुनेंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ सदन की आज की कार्यवाही के नतीजे के आधार पर हम अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से चर्चा करेंगे और भावी कार्यक्रम तय करेंगे।’’ उन्होंने कहा कि शुक्रवार कर्नाटक में भाजपा के लिए अच्छा दिन होगा। उन्होंने कहा, ‘‘ मुझे विश्वास है कि ईश्वर की कृपा से सब कुछ अच्छा होगा।’’

विपक्ष के नेता येदियुरप्पा विश्वास मत में देरी के विरोध में अपने पार्टी विधायकों के साथ पूरी रात सदन में ठहरे रहे। सत्तारूढ़ गठबंधन और विधानसभा अध्यक्ष पर समय निर्धारित होने के बावजूद विश्वास मत में देरी की कोशिश करने का आरोप लगाते हुए भाजपा नेता ने कहा, ‘‘ उन्होंने बृहस्पतिवार को हमें उकसाने का प्रयत्न किया लेकिन हम चुप्प रहे, हम शुक्रवार को भी ऐसा ही करेंगे। 

टॅग्स :कर्नाटक सियासी संकटकर्नाटकबीएस येदियुरप्पा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?