लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक : जाम में फंसने की वजह से पार्टी अध्यक्ष नहीं पहुंच पाए , तो विधायक ने नहीं ली शपथ

By भाषा | Updated: November 11, 2021 20:12 IST

Open in App

बेंगलुरु, 11 नवंबर कर्नाटक विधानसभा में हंगल सीट से नवनिर्वाचित कांग्रेस विधायक श्रीनिवास माने ने बृहस्पितिवार को सदन की सदस्यता की शपथ नहीं ली। उन्होंने कहा कि वह पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार का इंतजार कर रहे हैं जिनके पहुंचने में देरी हो रही थी जबकि स्पीकर विश्वेश्वर हेगड़े कागेरी ने और इंतजार करने से इंकार कर दिया।

कागेरी सिंडगी से नवनिर्वाचित भाजपा विधायक रमेश भुसनुर को विधानसभा की सदस्यता की शपथ दिलाने के बाद विधान सौदा (कर्नाटक विधानसभा) के कार्यक्रम स्थल से चले गए। वहीं, माने शपथ लेने से पहले शिवकुमार को बाहर लेने गए थे और जोर दिया कि उनकी उपस्थिति में ही शपथ लेंगे, और इसकी वजह से देरी हो गई।

माने ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं की इच्छा थी कि वह शिवकुमार की उपस्थिति में ही शपथ लें लेकिन बारिश और ट्रैफिक जाम की वजह से उनके आने में देरी हो गई।

कांग्रेस के नवनिर्वाचित विधायक ने कहा, ‘‘मैंने, स्पीकर से कुछ समय इंतजार करने का अनुरोध किया था, लेकिन उन्होंने कहा कि वह ऐसा नहीं कर सकते हैं और कार्यक्रम के अनुसार ही चलेंगे...हमें स्पीकर की बात सुननी चाहिए। मैं निराश नहीं हूं। मेरी शपथ के लिए दूसरी तारीख तय की जाएगी।’’

शिवकुमार कार्यक्रम स्थल पहुंचने के बाद स्वयं, माने और अन्य कांग्रेस नेताओं ने स्पीकर के कार्यालय में इस उम्मीद के साथ इंतजार किया कि कागेरी शपथ दिलाने के लिए वापस आएंगे। शिवकुमार ने व्यक्तिगत रूप से भी कागेरी से बात की। लेकिन उन्होंने पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों का हवाला दिया और कहा कि चर्चा के बाद माने के शपथ की दूसरी तारीख तय की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए