लाइव न्यूज़ :

लॉकडाउन-4: इस राज्य में 31 मई के बाद खुलेंगे मंदिर, मस्जिद और चर्च

By निखिल वर्मा | Updated: May 27, 2020 11:04 IST

कर्नाटक में कोरोना वायरस के अब तक 2282 मामले सामने आए हैं और 44 लोगों की मौत हुई है. राज्य में 748 लोगों की सफल इलाज किया जा चुका है.

Open in App
ठळक मुद्देराज्य सरकार का कहना है कि ट्रेन, उड़ान सेवाएं, वाहन आवागमन शुरू हो गया है और होटलों के जल्द शुरू होने की उम्मीद है, कई श्रद्धालु मंदिरों को खोलने की मांग कर रहे थे।आज से कर्नाटक के 52 मंदिरों में ऑनलाइन सेवा बुकिंग शुरू हो जाएगी।

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने कहा है कि राज्य में 31 मई के बाद मंदिर, मस्जिद और चर्च खुलेंगे। कोरोना वायरस के संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए 25 मार्च से ही देशव्यापी लॉकडाउन है जो 31 मई 2020 तक जारी रहेगा।

कर्नाटक के मंत्री के. श्रीनिवास पुजारी ने मंगलवार को कहा कि राज्य में मंदिर एक जून से जनता के लिए खोल दिये जाएंगे जो कोविड-19 के मद्देनजर लागू लॉकडाउन के चलते दो महीने से अधिक समय से श्रद्धालुओं के लिए बंद हैं। हिंदू धार्मिक संस्थान एवं धर्मार्थ दान (मुजरई) मामलों के मंत्री पुजारी ने कहा, ‘‘मुजरई विभाग के संबंध में मुख्यमंत्री के साथ चर्चा हुई थी, उस दौरान मंदिरों को एक जून से खोलने का निर्णय किया गया था।’’ 

राज्य में 34 हजार से अधिक मंदिर हैं जो मुजरई विभाग के तहत आते हैं। अधिकारियों ने हाल ही में बताया था कि विभाग एक मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) तैयार करने की योजना बना रहा है, जिसका अनुपालन लॉकडाउन के बाद मंदिरों के जनता के लिए फिर से खुलने पर करने की आवश्यकता होगी।

कर्नाटक में 100 नये मामले, संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2282 हुई

कर्नाटक में कोरोना वायरस के संक्रमण के 100 ताजा मामले सामने आये हैं जिसके साथ ही प्रदेश में इससे संक्रमित लोगों की संख्या 2282 हो गयी है। इस बीमारी से राज्य में अबतक 44 मरीजों की मौत हो गयी है जबकि 722 संक्रमितों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। प्रदेश में अभी 1514 मरीजों का इलाज चल रहा है।

100 नये मामलों में से 46 संक्रमित व्यक्ति ऐसे हैं जो पड़ोसी महाराष्ट्र से वापस आये हैं, 21 तमिलनाडु से, 13 झारखंड से और एक गुजरात से आया है। चार अन्य कतर से आये हैं ।

टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउनकर्नाटकबीएस येदियुरप्पा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: भाभी से अवैध संबंध?, पिता जॉन पॉल और बड़े भाई नवीन ने मिलकर छोटे स्टालिन को मार डाला, स्टालिन की सगाई जेनिफर से हुई थी और उसने राज खोला?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया