कर्नाटक: लोकसभा की एक सीट, विधानसभा की दो सीटों पर उपचुनाव की मतगणना कल

By भाषा | Updated: May 1, 2021 19:30 IST2021-05-01T19:30:55+5:302021-05-01T19:30:55+5:30

Karnataka: One seat of Lok Sabha, two seats of assembly, counting of by-elections tomorrow | कर्नाटक: लोकसभा की एक सीट, विधानसभा की दो सीटों पर उपचुनाव की मतगणना कल

कर्नाटक: लोकसभा की एक सीट, विधानसभा की दो सीटों पर उपचुनाव की मतगणना कल

बेंगलुरू, एक मई कर्नाटक में राजनीतिक दल लोकसभा की एक सीट और विधानसभा की दो सीटों पर उपचुनाव के परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जिसके लिए मतगणना रविवार को होगी।

बेलगाम लोकसभा और मसकी तथा बासवकल्याण विधानसभा सीटों पर उपचुनाव 17 अप्रैल को हुए थे।

उपचुनावों में 30 उम्मीदवार मैदान में थे-- दस बेलगाम में, 12 बासवकल्याण में और आठ मसकी में।

बेलगाम और बासवकल्याण में उपचुनाव कोविड-19 के कारण भाजपा उम्मीदवार सुरेश अंगडी और कांग्रेस उम्मीदवार बी. नारायण राव के निधन के कारण हुआ है जबकि मसकी सीट कांग्रेस विधायक पी. पाटिल के अयोग्य घोषित किए जाने के कारण रिक्त हुई थी। पाटिल कांग्रेस के उन विधायकों में शामिल थे जिन्होंने 2019 में विधानसभा से इस्तीफा दे दिया था और उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया गया। बाद में वह भाजपा में शामिल हो गए और पार्टी के टिकट पर उपचुनाव लड़े। बेलगाम और मसकी में मुकाबला मुख्यत: कांग्रेस और भाजपा के बीच है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Karnataka: One seat of Lok Sabha, two seats of assembly, counting of by-elections tomorrow

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे