लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस नेता के रेप से जुड़े बयान पर कार्रवाई के बजाय हंसने लगे विधानसभा अध्यक्ष; महिलाओं ने कहा, पूरा हाउस मांगे माफी

By आजाद खान | Updated: December 17, 2021 09:09 IST

कांग्रेस नेता के कर्नाटक राज्य विधानसभा में रेप से जुड़ी एक बयान को लेकर लोगों में काफी गुस्सा है। वे पूरे हाउस से महिलाओं से माफी मांगने की बात कह रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकर्नाटक के कांग्रेस नेता ने राज्य विधानसभा में रेप से जुड़ी एक बयान देकर हंगामा मचा दिया है। कांग्रेस नेता ने यह टिप्‍पणी जब की जब उनको अपनी बात रखने का समय नहीं दिया जा रहा था।कर्नाटक विधानसभा के अध्यक्ष विश्वेश्वर हेगड़े कागेरी ने इस पर कार्रवाई करने की बजाय वे हंस दिए।

भारत:कर्नाटक कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष केआर रमेश कुमार के राज्य विधानसभा में एक विवादित बयान दिया है जिसकी खूब आलोचना हो रही है। बता दें कि कांग्रेस नेता ने किसानों के मुद्दों पर चर्चा के लिए समय नहीं दिए जाने पर अपनी नाराजगी जताई और राज्य विधानसभा में रेप से जुड़ी हुई एक टिप्‍पणी कर दी। उनके इस बयान के बाद नेता की खूब आलोचना हो रही है और आम लोगों के साथ कई नेता भी उनके इस बयान पर खेद जताया है। 

क्या कहा पूर्व विधानसभा अध्यक्ष केआर रमेश कुमार ने

कांग्रेस नेता केआर रमेश कुमार उस समय नाराज हो गए जब उन्हें राज्य विधानसभा में बोलने का मौका नहीं दिया गया। कर्नाटक विधानसभा के अध्यक्ष विश्वेश्वर हेगड़े कागेरी ने जब कांग्रेस नेता को किसानों के मुद्दे पर बोलने से रोका और कहा कि इस तरह से सबको समय नहीं दिया जा सकता। इस पर नेता ने एतराज जताया और रेप से जुड़ी टिप्‍पणी कर दी। उन्होंने कहा, 'एक कहावत है कि जब दुष्‍कर्म अपरिहार्य हो तो लेट जाओ और इसका आनंद लो। आप ठीक इसी स्थिति में हैं।' हालांकि कर्नाटक विधानसभा के अध्यक्ष ने नेता के इस टिप्‍पणी पर कार्रवाई करने की बजाय इस पर वे हंस दिए।

केआर रमेश कुमार की खूब हो रही है आलोचना

केआर रमेश कुमार के रेप से जुड़ी टिप्‍पणी पर कई लोगों ने कड़ा एतराज जताया है। इस पर आलोचना करते हुए कांग्रेस विधायक डॉ अंजलि निंबालकर ने पूरे हाउस को माफी मांगने की बात कही है। उन्होंने देश की हर महिला, मां और लड़कियों से भी माफी मांगने की बात कह रही हैं। इसके अलावा कांग्रेस विधायक सौम्या रेड्डी ने भी इस पर आलोचना करते हुए महिलाओं से माफी मांगने की मांग रखी है। बता दें कि इन नेताओं के साथ कई सोशल मीडिया यूजर ने भी इस पर पोस्ट कर माफी मांगने और कार्रवाई करने की बात कही है। 

टॅग्स :भारतकर्नाटकCongress Bhawanरेप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू