लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक नया मुख्यमंत्री: भाजपा विधायक दल की बैठक आज शाम को

By भाषा | Updated: July 27, 2021 15:10 IST

Open in App

बेंगलुरु,27 भरतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता बी एस येदियुरप्पा के कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद राज्य के नए मुख्यमंत्री के चयन की प्रक्रिया शुरू करने के वास्ते भाजपा के केन्द्रीय नेतृत्व ने पार्टी की राज्य इकाई को मंगलवार शाम को यहां विधायक दल की बैठक बुलाने के निर्देश दिए हैं।

येदियुरप्पा मंत्रिमंडल में गृह मंत्री रहे बसवराज एस बोम्मई ने यहां संवाददताओं से कहा,‘‘ एक निजी होटल में शाम सात बजे पार्टी विधायक दल की बैठक है।’’ मंत्रिमंडल को भंग कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि इसके बाद भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक होगी जहां अंतिम निर्णय (नए मुख्यमंत्री के संबंध में) लिया जाएगा।

पार्टी के एक शीर्ष पदाधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि भाजपा केन्द्रीय नेतृत्व के पर्वेक्षक - केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान, जी कृष्ण रेड्डी और भाजपा के महासचिव तथा कर्नाटक प्रभारी अरुण सिंह के विधायक दल की बैठक में शामिल होने की उम्मीद है।

गौरतलब है कि येदियुरप्पा ने अपने कार्यकाल के दो वर्ष पूरे होने के दिन सोमवार को पद से इस्तीफा दे दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित