लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक : बेंगलुरु में पुलिस ने नारकोटिक्स लैब का भंडाफोड़ किया, दो करोड़ रुपये के मादक पदार्थ जब्त, अफ्रीकी नागरिक गिरफ्तार

By भाषा | Updated: September 16, 2021 18:07 IST

Open in App

बेंगलुरु, 16 सितंबर कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में पुलिस ने एक अफ्रीकी नागरिक द्वारा कथित तौर पर चलाई जा रही मादक पदार्थ प्रयोगशाला का भंडाफोड़ कर करीब दो करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थ जब्त कर लिए।

यहां इलेक्ट्रॉनिक सिटी के बेट्टादासनपुरा में रहने वाला नाइजीरियाई व्यक्ति छात्र वीजा पर देश में आया था और मादक पदार्थ प्रयोगशाला चला रहा था। केंद्रीय अपराध शाखा की एंटी नारकोटिक्स विंग के अधिकारियों ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) संदीप पाटिल ने कहा, ‘‘ कुछ लोगों द्वारा अपने रसायन विज्ञान के ज्ञान का दुरुपयोग कर चलाई जा रही मादक पदार्थों की प्रयोगशाला का सीसीबी ने पता लगाया है। सीसीबी ने अफ्रीकी मूल के एक तस्कर को गिरफ्तार किया है जो मादक पदार्थ एमडीएमए क्रिस्टल का उत्पादन कर रहा था और जूते के तलवे में छिपाकर इसकी आपूर्ति करता था। उसके पास से दो करोड़ रुपये मूल्य का चार किलोग्राम एमडीएमए जब्त किया गया है।’’

सीसीबी अधिकारियों के मुताबिक आरोपी एक किराए के मकान में अपने दो सहयोगियों के साथ मिलकर प्रयोगशाला में मादक पदार्थों का निर्माण करता था। आरोपी एमडीएमए क्रिस्टल की गोलियों को जूते के तलवे में छिपाकर कूरियर की मदद से न्यूजीलैंड और अन्य देशों में भेजता था।

सीसीबी के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘हमने उस घर से चार किलोग्राम एमडीएमए क्रिस्टल जब्त किए हैं जिसे भारत और विदेशों में बेचने के लिए रखा गया था। बेंगलुरू में यह अपनी तरह का पहला मामला है जहां अंतरराष्ट्रीय स्तर के ऐसे मादक पदार्थों का निर्माण किया जा रहा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू