लाइव न्यूज़ :

अंतरधार्मिक संबंध के मामले में कर्नाटक में हुई निर्मम हत्या, प्रेमिका के परिवार ने लड़के को मारने के लिए हायर किया था किलर

By दीप्ती कुमारी | Updated: October 9, 2021 14:20 IST

कर्नाटक के बेलगावी में एक लड़के की निर्मम हत्या कर दी जाती है क्योंकि वह किसी दूसरे धर्म की लड़की से प्यार करता था और उसने धमकी के बाद भी पीछे हटने से इनकार कर दिया था ।

Open in App
ठळक मुद्देअंतरधार्मिक संबंध से खफा होकर लड़की के परिवार ने लड़के को मरवायालड़के ने प्रेमिका से संबंध तोड़ने से इनकार कर दिया था लड़की के परिजनों ने किलर हायर कर लड़के को मार डाला

बेंगलुरु : कर्नाटक पुलिस ने पुष्टि की है कि अरबाज मुल्ला की प्रेमिका श्वेता के परिवार ने उसे मारने के लिए कॉन्ट्रैक्ट किलर हायर किए थे । कर्नाटक के बेलगावी जिले में 24 वर्षीय मुस्लिम युवक का शव क्षत-विक्षत अवस्था में रेलवे ट्रैक पर मिला था ।

बेलगावी पुलिस ने अरबाज की निर्मम हत्या के मामले में कम से कम 10 लोगों को गिरफ्तार किया है । पुलिस के अनुसार, अरबाज की प्रेमिका के माता-पिता ने हत्यारों को काम पर रखा था क्योंकि लड़के ने महिला से संबंध तोड़ने से इनकार कर दिया था । द न्यूज मिनट की एक रिपोर्ट के अनुसार, पीड़िता के परिवार ने उसकी मृत्यु के बाद से यही आरोप लगाया था ।

आरोपियों में अरबाज की प्रेमिका के माता-पिता ईरप्पा और सुशीला कुंभार, एक हिंदू समूह श्री राम सेना हिंदुस्तान के सदस्य शामिल हैं । दक्षिणपंथी संगठन के सदस्य और सात अन्य को कथित तौर पर अरबाज को मारने का ठेका दिया गया था ।

पुलिस ने कहा कि लड़की के परिवार ने अरबाज के साथ उनकी बेटी के रिश्ते का विरोध किया था । लड़की के परिवार ने बाद में  लड़के को मारने के लिए महाराजा नागप्पा उर्फ ​​पुंडलिक मुत्गेकर से संपर्क किया, जो श्री राम सेना हिंदुस्तान के सदस्य हैं । दक्षिणपंथी संगठन श्री राम सेना की एक शाखा है ।

मुत्गेकर खानपुर तालुक के अटोली गांव का रहने वाला है । पुलिस ने आगे कहा कि महिला का परिवार हत्या के लिए मुत्गेकर से मिलने गया था । पुलिस ने अब मुत्गेकर को गिरफ्तार कर लिया है, जिन्होंने मामले में अन्य लोगों की संलिप्तता का खुलासा किया था ।

रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि मुत्गेकर ने  पुलिस के सामने कबूल किया है कि उसने और प्रेमिका के पिता ने अरबाज को खानापुर बुलाया और लड़की से दूरी बनाने से इनकार करने पर उसकी हत्या कर दी । बाद में आरोपियों ने अरबाज के शरीर के टुकड़े-टुकड़े कर दिए और सबूत मिटाने के लिए शव के अंगों को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया । 

29 सितंबर को अरबाज की मां नजीमा अहमद ने अपने बेटे के लापता होने के बाद बेलगावी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी । शिकायत में कहा गया है कि मृतक खानपुर की रहने वाली श्वेता नाम की लड़की से प्यार करता था । 

टॅग्स :कर्नाटकहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन