लाइव न्यूज़ :

Karnataka MLC polls: कांग्रेस और भाजपा ने प्रत्याशियों की घोषणा की, 10 दिसंबर को 25 सीटों पर चुनाव, देखें लिस्ट

By सतीश कुमार सिंह | Updated: November 23, 2021 13:59 IST

Karnataka MLC polls: पांच जनवरी, 2022 को मौजूदा सदस्य सेवानिवृत्त होने वाले हैं। मतों की गिनती 14 दिसंबर को होगी।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा ने उत्तर कन्नड़ से गणपति उल्वेकर को उम्मीदवार बनाया है।कर्नाटक के लिए 20 उम्मीदवार घोषित किए गए हैं।राज्य में 10 दिसंबर को 25 सीटों के लिए चुनाव होना है।

Karnataka MLC polls:कांग्रेस ने आगामी विधान परिषद चुनाव लड़ने के लिए 20 उम्मीदवारों की एक सूची जारी कर दी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने भी कर्नाटक विधान परिषद के द्विवार्षिक चुनाव के लिए 25 में से 20 उम्मीदवारों की घोषणा की।

पार्टी ने समाज कल्याण मंत्री कोटा श्रीनिवास पुजारी सहित कुछ मौजूदा विधायकों को टिकट दिए हैं। पांच जनवरी, 2022 को मौजूदा सदस्य सेवानिवृत्त होने वाले हैं। इसके चलते 20 स्थानीय प्राधिकरणों के निर्वाचन क्षेत्रों की 25 सीटों के लिए 10 दिसंबर को चुनाव होना है। मतों की गिनती 14 दिसंबर को होगी।

पार्टी ने कोडागु से सुजा कुशलप्पा, दक्षिण कन्नड़ से कोटा श्रीनिवास पुजारी, चिक्कमगलुरु से एमके प्रणेश, धारवाड़ से प्रदीप शेट्टार, बेलागावी से महंतेश कावतगीमठ, गुलबर्गा से बीजी पाटिल, चित्रदुर्ग से केएस नवीन, मैसूर से रघु कौटिल्य, हासन से विश्वनाथ और उत्तर कन्नड़ से गणपति उल्वेकर को उम्मीदवार बनाया है।

 कांग्रेस ने कर्नाटक और महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय निर्वाचन क्षेत्रों से होने वाले विधान परिषद के चुनाव के लिए सोमवार को अपने उम्मीदवार घोषित किए। पार्टी की ओर से जारी बयान के मुताबिक, कर्नाटक के लिए 20 उम्मीदवार घोषित किए गए हैं।

राज्य में 10 दिसंबर को 25 सीटों के लिए चुनाव होना है। इसी तरह, महाराष्ट्र के लिए उसने दो उम्मीदवार घोषित किए। इनमें प्रदेश के गृह राज्य मंत्री सतेज (बंटी) डी पाटिल भी शामिल हैं। महाराष्ट्र में आठ सीटों के लिए 10 दिसंबर को चुनाव होना है।

राजीव सातव की पत्नी विधान परिषद के लिए निर्विरोध होंगी निर्वाचित, भाजपा ने उम्मीदवार वापस लिया

पूर्व राज्यसभा सांसद राजीव सातव की पत्नी एवं कांग्रेस उम्मीदवार प्रज्ञा सातव का महाराष्ट्र विधान परिषद के लिए चुना जाना लगभग तय हो गया है क्योंकि विपक्षी भाजपा ने उपचुनाव में उनके खिलाफ अपना उम्मीदवार वापस ले लिया है। कांग्रेस नेता राजीव सातव का इस साल की शुरुआत में निधन हो गया था।

महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले ने कहा कि पार्टी के नेताओं ने राज्य में भाजपा नेताओं से मुलाकात की और उनसे अपने उम्मीदवार संजय केनेकर को वापस लेने का आग्रह किया और विपक्षी दल ने उनके अनुरोध को स्वीकार कर लिया। यह उपचुनाव कांग्रेस के विधानपरिषद सदस्य शरद रणपिसे के निधन के चलते कराना पड़ रहा है।

पटोले ने कहा, ‘‘राज्य की एक परंपरा है कि जब भी किसी सदस्य के निधन के बाद कोई चुनाव होता है, तो वह आम तौर पर बिना किसी मुकाबले के होता है। हम इसका पालन करते हैं और यहां तक ​​कि वे (भाजपा) भी ऐसा ही करते हैं। उन्होंने (भाजपा) अपना उम्मीदवार वापस ले लिया है और वह (प्रज्ञा सातव) निर्विरोध चुनी गई हैं।’’

कांग्रेस मंत्री बालासाहेब थोराट ने ट्वीट किया, ‘‘डॉ. प्रज्ञा राजीव सातव को विधान परिषद के उपचुनाव में निर्विरोध निर्वाचित होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं। हम एमवीए सहयोगियों को उनके मजबूत समर्थन और भाजपा को अपने उम्मीदवार को वापस लेने और निर्विरोध चुनाव होने देने के लिए धन्यवाद देते हैं।’’

राजीव सातव (46) का इस साल की शुरुआत में पुणे में कोविड-19 संबंधी जटिलताओं के कारण निधन हो गया था। वह कांग्रेस नेता राहुल गांधी के करीबी के रूप में जाने जाते थे और 2014-19 तक हिंगोली लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व किया था। वह 2020 में राज्यसभा के लिए चुने गए थे।

 

टॅग्स :कर्नाटककांग्रेसBJPबीएस येदियुरप्पा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों