लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक एमएलसी चुनाव: 99 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ

By भाषा | Updated: December 10, 2021 20:45 IST

Open in App

बेंगलुरु, 10 दिसंबर कर्नाटक में 20 स्थानीय निकायों से विधान परिषद की 25 सीटों के लिए द्विवार्षिक चुनाव में शुक्रवार को 99 प्रतिशत से अधिक मतदान होने का अनुमान है।

मतदान सुबह आठ बजे शुरू हुआ, जो शाम चार बजे संपन्न हो गया। चुनाव के परिणाम 14 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे।

कर्नाटक के मुख्य चुनाव अधिकारी (सीईओ) कार्यालय ने एक बयान में कहा, ‘‘मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया।’’

सीईओ कार्यालय द्वारा साझा किये गये अंतरिम आंकड़ों के मुताबिक शाम चार बजे तक 99 प्रतिशत से अधिक मतदान दर्ज किया गया।

चुनाव के 90 उम्मीदवारों में से 20-20 उम्मीदवार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) तथा कांग्रेस के हैं, छह जद(एस), 33 निर्दलीय और अन्य छोटे दलों के हैं। उम्मीदवारों में सिर्फ एक महिला प्रत्याशी है, जो चिकमंगलूर से चुनाव लड़ रही हैं।

राज्य के 25 विधान परिषद सदस्यों (एमएलसी) का कार्यकाल पांच जनवरी, 2022 को समाप्त हो रहा है, इसलिए चुनाव कराने की आवश्यकता पड़ी। इनमें कांग्रेस के 14, भाजपा के सात और जद(एस) के चार एमएलसी शामिल हैं।

चुनाव परिणाम का सीधा असर 75 सदस्यीय उच्च सदन (विधान परिषद) में पार्टियों के समीकरण पर पड़ेगा, जहां सत्तारूढ़ भाजपा बहुमत पाने को प्रयासरत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्रिकेटKKR vs LSG: विवादित कैच, बाउंड्री रोप से दिग्विजय राठी का पैर छूने के बावजूद फिन एलन को दिया गया आउट, WATCH

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारत अधिक खबरें

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो