Karnataka MLC Election Results 2021: कर्नाटक विधान परिषद की 25 सीटों पर चुनाव, भाजपा ने 12 सीट पर किया कब्जा, जानें कांग्रेस और जदएस का हाल
By सतीश कुमार सिंह | Updated: December 14, 2021 17:12 IST2021-12-14T17:11:25+5:302021-12-14T17:12:42+5:30
Karnataka MLC Election Results 2021: विधान परिषद चुनाव 10 दिसंबर को कराए गए थे। राज्य के 25 विधान परिषद सदस्यों (एमएलसी) का कार्यकाल पांच जनवरी, 2022 को समाप्त हो रहा है, इसलिए चुनाव कराने की आवश्यकता पड़ी।

परिणाम का सीधा असर 75 सदस्यीय उच्च सदन (विधान परिषद) में पार्टियों के समीकरण पर पड़ेगा।
Karnataka MLC Election Results 2021: कर्नाटक में 20 स्थानीय निकायों से विधान परिषद की 25 सीटों के लिए हुए द्विवार्षिक चुनाव में डाले गए मतों की गणना हो रही है। 75 सदस्यीय विधान परिषद की 25 सीटों पर हुए कर्नाटक एमएलसी चुनावों में बीजेपी ने 12 सीटें जीती हैं और बहुमत के साथ आगे चल रही है।
कांग्रेस ने 11 सीट पर कब्जा किया है। एचडी देवेगौड़ा की जेडीएस को चुनाव में सिर्फ 1 सीट पर जीत दर्ज की है। 75 सदस्यीय विधान परिषद में अब भाजपा के 38 सदस्य हैं। चुनाव 10 दिसंबर को हुए थे, सत्तारूढ़ भाजपा पार्टी को 13 सीटें जीतने की जरूरत है। पिछले चुनाव में पार्टी ने सात सीटों पर जीत हासिल की थी।
वर्तमान में जद (एस) एमएलसी बसवराज होराट्टी परिषद के अध्यक्ष हैं। चुनाव परिणाम का सीधा असर 75 सदस्यीय उच्च सदन (विधान परिषद) में पार्टियों के समीकरण पर पड़ेगा। कांग्रेस के 14, भारतीय जनता पार्टी के सात और जनता दल (सेक्यूलर) के चार विधान पार्षद (एमएलसी) शामिल हैं।
चुनाव के 90 उम्मीदवारों में से 20-20 उम्मीदवार भाजपा तथा कांग्रेस के हैं, छह जद(एस), 33 निर्दलीय और अन्य छोटे दलों के हैं। उम्मीदवारों में सिर्फ एक महिला प्रत्याशी है, जो चिकमंगलूर से चुनाव लड़ रही हैं। भाजपा ने अधिकतम सीटें जीतने का विश्वास व्यक्त किया है, उसे बहुमत हासिल करने के लिए कम से कम 13 सीटें जीतने की जरूरत है।
हाल के विधानसभा उपचुनावों के दौरान मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई के गृह जिले हावेरी में हंगल सीट हारने के बाद इस चुनाव में अच्छा प्रदर्शन पार्टी के लिए मनोबल बढ़ाने वाला भी होगा। वाराणसी में संवाददाताओं से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री बोम्मई ने भाजपा के पक्ष में ‘‘अच्छे नतीजे’’ मिलने का विश्वास व्यक्त किया।