लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक के मंत्री शिवल्ली का दिल का दौरा पड़ने से निधन

By भाषा | Updated: March 22, 2019 19:00 IST

मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी ने संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि शिवल्ली गुरूवार रात तक उनके साथ थे और बाद में उनके निधन का समाचार मिला। 

Open in App

कर्नाटक सरकार में नगर निकाय मंत्री सी एस शिवल्ली का शुक्रवार को हुबली के एक अस्पताल में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। अस्पताल के सूत्रों ने यह जानकारी दी।

अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि शिवल्ली (56) ने बुखार और उल्टी होने की शिकायत की थी। इस पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां अपराह्न करीब 1 बजकर 40 मिनट पर निधन हो गया। 

सूत्रों ने बताया कि धारवाड़ जिले के कुंडगोल निर्वाचन क्षेत्र से वह तीन बार चुने गये थे। एक बार निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर और दो बार कांग्रेस के टिकट पर चुने गये थे। वह दिल के रोगी थे। 

मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी ने संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि शिवल्ली गुरूवार रात तक उनके साथ थे और बाद में उनके निधन का समाचार मिला। 

हासन में पार्टी के एक समारोह में उन्होंने बताया, ‘‘मेरे मंत्रिपरिषद के सहयोगी शिवल्ली धारवाड़ में इमारत ढहने वाले स्थान का दौरा करते वक्त कल रात मेरे साथ थे।’’ 

टॅग्स :कर्नाटकएचडी कुमारस्वामी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल