लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक के मंत्री ने कांग्रेस नेताओं को आपत्तिजनक शब्द कहा, बाद में माफी मांग ली

By भाषा | Updated: August 10, 2021 19:36 IST

Open in App

बेंगलुरु, 10 अगस्त कर्नाटक के मंत्री के. एस. ईश्वरप्पा ने मंगलवार को कांग्रेस नेताओं के विरुद्ध कुछ आपत्तिजनक टिप्पणी कर विवाद पैदा कर दिया, जिसके बाद विपक्षी दल ने उनकी तीखी आलोचना की।

हालांकि, ईश्वरप्पा ने कुछ ही देर बाद माफी मांग ली और मीडिया से उनके बयान को तूल नहीं देने को कहा।

ईश्वरप्पा ने संवाददाता सम्मेलन में कांग्रेस पर हमला करते हुए आपत्तिनक शब्द का इस्तेमाल किया। ग्रामीण विकास और पंचायती राज विभाग मंत्री ईश्वरप्पा ने कहा, “मैं इस शब्द का इस्तेमाल इसलिए कर रहा हूं क्योंकि उन्हें नहीं पता कि क्या बोलना है और क्या उगलना है।”

कांग्रेस द्वारा ईश्वरप्पा को कथित तौर पर ‘जोकर’ कहे जाने के बाबत एक पत्रकार ने उनसे सवाल पूछा, जिस पर वह भड़क गए। अपनी बात के समर्थन में मंत्री ने कहा कि कांग्रेस नेता सिद्धरमैया ने मांग की थी कि किसी दलित नेता को मुख्यमंत्री बनाया जाना चाहिए।

ईश्वरप्पा ने कहा, “स्वतंत्रता के बाद से ही कांग्रेस सत्ता में रही है लेकिन उसने किसी दलित को मुख्यमंत्री क्यों नहीं बनाया। क्या हमें उन्हें कोई तवज्जो देना चाहिए?” उन्होंने कहा, “अब वह बताएं कि कौन जोकर है, कांग्रेस, भाजपा या ईश्वरप्पा?”

बयान की निंदा करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने ईश्वरप्पा को ऐसा व्यक्ति बताया, जिसमें संस्कार नहीं है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बी. के. हरिप्रसाद ने भी ईश्वरप्पा की कड़ी आलोचना करते हुए कहा, ‘‘मैं स्वास्थ्य मंत्री के. सुधाकर से ईश्वरप्पा को निमहान्स (राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य एवं स्नायु विज्ञान संस्थान) में यथाशीघ्र भर्ती कराने और वहां उनका सर्वश्रेष्ठ इलाज कराने की अपील करता हूं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos