लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक के मंत्री ने कहा, कायर हैं आत्महत्या करने वाले किसान

By भाषा | Updated: December 3, 2020 19:17 IST

Open in App

बेंगलुरू, तीन दिसंबर कर्नाटक के कृषि मंत्री बी सी पाटिल ने बृहस्पतिवार को कहा कि आत्महत्या करने वाले किसान कायर हैं ।

कर्नाटक के कोडागु जिले के पोनमपेट में किसानों को संबोधित करते हुये कृषि मंत्री ने कहा, ''जो किसान आत्महत्या करते हैं, वह कायर हैं । केवल वह डरपोक ही आत्महत्या करते हैं , जो अपनी पत्नी एवं बच्चों की देख-रेख नहीं कर सकते हैं।’’

पाटिल पोनमपेट में बांस उत्पादकों को यह बता रहे थे कि कृषि व्यवसाय कितना लाभदायक है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कुछ कायरों को इस बात का अहसास नहीं है और वे आत्महत्या करते हैं।

अपनी बात के समर्थन में, पाटिल ने एक महिला का उदाहरण दिया जिसने सोने की चूड़ियाँ पहन रखी थीं।

मंत्री ने कहा, ''जब मैने इस बात की जानकारी ली कि उनके हाथों में सोने की चूड़ियां कहां से आयी है, आप जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा ? उन्होंने कहा कि इस धरती मां ने मुझे 35 साल की मेहनत के लिए यह दिया है ।''

पाटिल ने पूछा, ''यह सब सुनकर आपको प्रसन्नता नहीं होती है ।''

उन्होंने कहा कि जब एक महिला पूरी तरह कृषि पर निर्भर है और सफलता प्राप्त करती है तो दूसरे किसान ऐसा क्यों नहीं कर सकते हैं ।''

इस पर प्रतिक्रिया देते हुये कर्नाटक कांग्रेस के प्रवक्ता वी एस उगरप्पा ने मंत्री के बयान को कृषक समुदाय को अपमानित करने वाला बताया और इसकी निंदा की है ।

उगरप्पा ने पीटीआई भाषा को बताया, ''यह किसानों का अपमान है । उन्हें (पाटिल को) इसके लिये माफी मांगनी चाहिये ।''

कांग्रेस नेता ने कहा कि मंत्री को इस बात की जड़ में जाना चाहिये और यह पता लगाना चाहिये कि कुछ किसान आत्महत्या क्यों करते हैं ।

उगरप्पा ने कहा, ''कोई किसान आत्महत्या नहीं करना चाहता । कई कारण है, जैसे बाढ़, सूखा ... जिसका समाधान अब तक नहीं हुआ है। समस्या की गंभीरता को समझने के बदले मंत्री इस तरह का गैर जिम्मेदाराना बयान दे रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया