लाइव न्यूज़ :

यौन शोषण आरोपः कर्नाटक के जल संसाधन मंत्री रमेश जारकिहोली ने दिया इस्तीफा, सीएम येदियुरप्पा को भेजा

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 3, 2021 18:39 IST

सामाजिक कार्यकर्ता दिनेश काल्लाहाली ने मंगलवार को पुलिस में जल संसाधन मंत्री जारकिहोली के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी। इसमें उन पर रोजगार पाने की आकांक्षी के यौन उत्पीड़न का और उसे तथा उसके परिवार को परिणाम भुगतने की धमकी देने के आरोप लगाए गए थे।

Open in App
ठळक मुद्देह मंत्री बसवराज बोम्मई ने बुधवार को कहा कि मंत्री रमेश जारकिहोली के खिलाफ एक शिकायत में लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोपों की जांच पुलिस द्वारा की जाएगी।विपक्षी कांग्रेस ने मंत्री से तत्काल इस्तीफा मांगा और उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की।विपक्ष द्वारा रमेश जारकिहोली का इस्तीफा मांगने के बारे में सवाल के जवाब में बोम्मई ने कहा, ‘‘हमारी पार्टी फैसला लेगी।’’

बेंगलुरुः कर्नाटक के जल संसाधन मंत्री रमेश जारकिहोली ने यौन शोषण के आरोप लगने के बाद पद से इस्तीफा दे दिया है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा को इस्तीफा भेज दिया।

मुख्यमंत्री को भेजे त्यागपत्र में जारकिहोली ने कहा है, ‘‘मेरे खिलाफ लगे आरोपों में सच्चाई नहीं है। जल्द से जल्द इसकी जांच होनी चाहिए।’’ जारकिहोली ने कहा है, ‘‘मुझे अपनी बेगुनाही पर भरोसा है लेकिन नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए मैं कैबिनेट मंत्री पद से इस्तीफा दे रहा हूं। आपसे अनुरोध है कि इसे स्वीकार लें।’’

आपको बता दें कि बीते दिन ही कर्नाटक में एक सामाजिक कार्यकर्ता ने सीडी जारी की थी, जिसमें आरोप लगाया गया कि मंत्री रमेश जारकीहोली ने एक महिला को नौकरी  देने के नाम पर उसका यौन शोषण किया। विपक्ष ने काफी हंगामा किया था। 

किसी अज्ञात महिला के साथ अंतरंग होने के कथित वीडियो क्लिप सामने आने के एक दिन बाद जारकिहोली ने त्यागपत्र दिया है। कन्नड़ समाचार चैनलों ने इस क्लिप का प्रसारण किया था। सूत्रों के मुताबिक जारकिहोली ने पार्टी आलाकमान के निर्देश के बाद अपना त्यागपत्र भेजा है।

इसके पूर्व कर्नाटक के गृह मंत्री बसवराज बोम्मई ने बुधवार को कहा कि मंत्री रमेश जारकिहोली के खिलाफ एक शिकायत में लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोपों की जांच पुलिस द्वारा की जाएगी। इस बीच विपक्षी कांग्रेस ने मंत्री से तत्काल इस्तीफा मांगा और उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की।

बताया जाता है कि भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और कर्नाटक के प्रभारी अरुण सिंह ने दूसरे राज्यों में विधानसभा चुनाव और राज्य में पंचायत चुनाव के मद्देनजर प्रदेश नेतृत्व को पार्टी के फैसले से अवगत करा दिया। राज्य विधानसभा के बृहस्पतिवार से शुरू हो रहे बजट सत्र के पहले मंत्री के खिलाफ इस तरह के आरोप लगना बी एस येदियुरप्पा के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के लिए शर्मिंदगी का कारण बना है। राज्य में विपक्षी कांग्रेस और जद (एस) भी मंत्री के तुरंत इस्तीफे की मांग कर रही थी।

(इनपुट एजेंसी)

टॅग्स :कर्नाटकबीएस येदियुरप्पाभारतीय जनता पार्टीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां