लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक के मंत्री निरानी ने येदियुरप्पा को हटाने के लिए गोलबंदी से इनकार किया

By भाषा | Updated: July 24, 2021 16:35 IST

Open in App

कलबुर्गी (कर्नाटक), 24 जुलाई कर्नाटक में खनन एवं भूविज्ञान मंत्री मुरुगेश आर निरानी ने मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा को हटाने के लिए गोलबंदी करने की बात से इनकार करते हुए कहा कि वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) केंद्रीय नेतृत्व के किसी भी फैसले का पालन करेंगे।

निरानी ने यहां पत्रकारों से कहा कि वह भाजपा के एक सामान्य पदाधिकारी हैं और पार्टी के आदेश का पालन करना उनका कर्तव्य है। मंत्री ने कहा कि भाजपा एक अनुशासित पार्टी है और दूसरी पार्टियों की तरह यहां पदों के लिए गोलबंदी नहीं चलेगी।

येदियुरप्पा ने घोषणा की थी कि वह पार्टी नेतृत्व के निर्देश का पालन करेंगे। इसके बाद राज्य के अगले मुख्यमंत्री के तौर पर जिन लोगों के नाम पर अटकलें लग रही हैं, उनमें निरानी का नाम भी शामिल है।

मंत्री ने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री को हटाने का कोई निर्देश नहीं है। वह अब भी हमारे नेता हैं और हम सभी उनके साथ हैं। भाजपा का शीर्ष नेतृत्व मुख्यमंत्री पद पर फैसला लेगा और हम सभी को इसका पालन करना होगा।’’

निरानी करीब एक पखवाड़ा पहले दिल्ली आए थे और अपने इस दौरे को ‘सफल’ बताया था, हालांकि उन्होंने येदियुरप्पा को समर्थन भी दोहराया था।

गोलबंदी के सवाल पर निरानी ने कहा, ‘‘मैंने अपने जीवन में किसी पद के लिए गोलबंदी नहीं की। पार्टी ने मुझे जो जिम्मेदारी दी मैंने उसे निभाया। हमारे राष्ट्रीय नेता सभी कारकों पर गौर करने के बाद मुख्यमंत्री पद के लिए सही व्यक्ति का चुनाव करेंगे।’’

निरानी तीन बार विधायक रहे हैं और वह एक उद्योगपति हैं और चीनी मिल चलाने वाले एमआरएन ग्रुप के मालिक हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन