लाइव न्यूज़ :

मुख्यमंत्री येदियुरप्पा को हटाए जाने की अटकलों के बीच कर्नाटक के मंत्री मुरुगेश निरानी दिल्ली पहुंचे

By भाषा | Updated: July 25, 2021 22:31 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 जुलाई कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों के बीच राज्य के मंत्री मुरुगेश निरानी भाजपा नेताओं से मिलने रविवार को अचानक दिल्ली पहुंचे। हालांकि, निरानी के करीबी लोगों ने दावा किया कि वह निजी दौरे पर राष्ट्रीय राजधानी आए हैं।

कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर संशय बरकरार रहने के बीच मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने रविवार को कहा कि वह इस पद पर बने रहेंगे या नहीं, कल तक पता चल जाएगा। कर्नाटक के सबसे प्रभावशाली लिंगायत नेता और राज्य में दो दशक से भाजपा का चेहरा रहे 78 वर्षीय येदियुरप्पा ने रविवार शाम को कहा कि उन्हें अब तक केंद्रीय नेतृत्व से ‘संदेश ’ नहीं मिला है कि इस पद पर बने रहना है या हटना है। उन्होंने भरोसा जताया कि आज रात या सोमवार सुबह तक इस संबंध में जानकारी मिल सकती है। जब उनसे पूछा गया कि अगर केंद्रीय नेतृत्व से ‘संदेश’ आता है तो वह क्या करेंगे, तब येदियुरप्पा ने कहा, ‘‘मैं उसके बाद फैसला लूंगा।’’

खदान मंत्री निरानी भी येदियुरप्पा की तरह लिंगायत समुदाय से संबंध रखते हैं। भाजपा के महासचिव सी टी रवि, कर्नाटक सरकार में गृह मंत्री बसवराज बोम्मई और केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी के अलावा निरानी का नाम भी मुख्यमंत्री पद के संभावित उम्मीदवार के तौर पर देखा जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यछुट्टियों में भी फिट कैसे रहें, जिम और रूटीन बाधित होने पर अपनाएँ ये आसान उपाय

क्राइम अलर्टमधुबनी में 50 वर्षीय पिता लालबाबू सदा और 15 वर्षीय बेटे दीपक सदा की चाकू से गोंदा, रुपए लेन-देन में गई जान

कारोबारनए साल में झटका, 1 जनवरी 2026 से 3,000 रुपये तक की बढ़ोतरी, एथर एनर्जी की घोषणा

भारतभारतीय एथलेटिक्स 2025ः नीरज चोपड़ा ने 90 मीटर की दूरी हासिल की?, डोपिंग डंक भी डसता रहा, इन खिलाड़ी पर गाज?

भारतहिजाब विवाद के बीच पीएम मोदी और अमित शाह से मिले नीतीश कुमार?, दिल्ली में 30 मिनट तक बातचीत, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के अंदर 2 नमूने हैं, 1 यूपी में और दूसरा दिल्ली में...?, सीएम योगी ने किया हमला, वीडियो

भारतYear Ender 2025: शंघाई हवाई अड्डे पर महिला उत्पीड़न, NDA ने  जिला परिषद और ग्राम पंचायत चुनावों में शानदार प्रदर्शन, जानें 2025 में अरुणाचल प्रदेश में क्या-क्या हुआ

भारतजरूरतमंदों की सेवा के लिए हमें पैसे की नहीं, समय की ज़रूरत?, संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा-किफायती शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं हर व्यक्ति की जरूरत

भारतस्थानीय निकाय चुनाव: नगर परिषद अध्यक्ष के 41 और पार्षदों के 1,006 पद पर जीत?, कांग्रेस का दावा, सबसे प्रभावशाली प्रदर्शन चंद्रपुर

भारतजमशेदपुर लिटरेचर फेस्टिवल 2025ः  उपसभापति हरिवंश को अंशुमन भगत ने भेंट की पुस्तक “एक सफ़र में”, कलाकार, लेखक और दिग्गज शामिल