लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनावः सिद्धारमैया के मंत्रिमंडल के कई मंत्रियों ने लोकसभा चुनाव लड़ने में अनिच्छा जाहिर की, पार्टी एक या दो अल्पसंख्यक उम्मीदवारों दे सकती है टिकट

By अनुभा जैन | Updated: March 7, 2024 21:31 IST

सूत्रों के मुताबिक, बेंगलुरु सेंट्रल सीट का टिकट इस बार भी किसी अल्पसंख्यक उम्मीदवार को मिल सकता है, क्योंकि 2019 में कांग्रेस ने इसी सीट पर अल्पसंख्यक उम्मीदवार को मैदान में उतारा था। 

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस पार्टी में बेंगलुरु सेंट्रल सीट का टिकट इस बार भी किसी अल्पसंख्यक उम्मीदवार को मिल सकता है2019 में कांग्रेस ने इसी सीट पर अल्पसंख्यक उम्मीदवार को मैदान में उतारा थाइसी तरह हावेरी की सीट पर भी अल्पसंख्यक उम्मीदवार या कुरुबा दावेदार मिल सकता है

बेंगलुरु: जीत की संभावना को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस अल्पसंख्यकों, विशेषकर मुसलमानों को एक या दो टिकट दे सकती है। गौरतलब है कि 2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को अल्पसंख्यकों का जबरदस्त समर्थन मिला था। सूत्रों के मुताबिक, बेंगलुरु सेंट्रल सीट का टिकट इस बार भी किसी अल्पसंख्यक उम्मीदवार को मिल सकता है, क्योंकि 2019 में कांग्रेस ने इसी सीट पर अल्पसंख्यक उम्मीदवार को मैदान में उतारा था। 

इसी तरह हावेरी की सीट पर भी अल्पसंख्यक उम्मीदवार या कुरुबा दावेदार मिल सकता है। कांग्रेस के मुताबिक यह इस बात पर निर्भर करेगा कि दावणगेरे का टिकट किसे मिलता है। अगर दावणगेरे में एक लिंगायत को मैदान में उतारा जाता है तो हावेरी में एक कुर्बा पर विचार किया जाएगा। दावणगेरे में लिंगायत, खान और भूविज्ञान मंत्री एसएस मल्लिकार्जुन की पत्नी प्रभा मल्लिकार्जुन और जीबी विनयकुमार कुर्बा के बीच लड़ाई है।

कांग्रेस के अल्पसंख्यक नेताओं ने इस बार कम से कम तीन लोकसभा टिकट मांगे हैं। 2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने मुसलमानों को जो 15 टिकट दिए, उनमें से 9 जीते। सिद्धारमैया कैबिनेट के कई मंत्रियों ने लोकसभा चुनाव लड़ने में अनिच्छा दिखाई है और पार्टी को चुनौती दी है। एचसी महादेवप्पा, सतीश जारकीहोली, केएच मुनियप्पा, बी. नागेंद्र, कृष्णा बायरे गौड़ा, ईश्वर खंड्रे और एचके पाटिल जैसे मंत्री संसदीय चुनाव लड़ने से झिझक रहे हैं। 

चुनाव लड़ने के लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के निर्देशों का पालन करने के बजाय, इन मंत्रियों ने संभावित उम्मीदवारों के रूप में अपने रिश्तेदारों के नाम प्रस्तावित किए हैं। हालाँकि, पार्टी नेतृत्व परिवार के सदस्यों को मैदान में उतारने के विचार के लिए तैयार नहीं है। कोलार की टिकट का चुनाव खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री केएच मुनियप्पा और उनके दामाद के बीच है। यह उल्लेख करना महत्वपूर्ण है कि केंद्रीय चुनाव समिति द्वारा एक या दो दिन में कर्नाटक राज्य की 12-14 सीटों के लिए उम्मीदवारों को अंतिम रूप देने की उम्मीद है।

टॅग्स :सिद्धारमैयाकर्नाटकलोकसभा चुनाव 2024मल्लिकार्जुन खड़गे
Open in App

संबंधित खबरें

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी