कर्नाटक के लोकायुक्त पर दफ्तर में चाकुओं से हमला, गिरफ्तार आरोपी पर 18 मामले दर्ज

By पल्लवी कुमारी | Updated: March 7, 2018 17:05 IST2018-03-07T15:11:56+5:302018-03-07T17:05:27+5:30

लोकायुक्त पी विश्वनाथ शेट्टी अस्पताल में भर्ती हैं। जहां उनकी हालत काफी गंभीर बनी हुई है।

Karnataka Lokayukta Justice Vishwanath Shetty stabbed in office, accused arrested | कर्नाटक के लोकायुक्त पर दफ्तर में चाकुओं से हमला, गिरफ्तार आरोपी पर 18 मामले दर्ज

कर्नाटक के लोकायुक्त पर दफ्तर में चाकुओं से हमला, गिरफ्तार आरोपी पर 18 मामले दर्ज

बेंगलुरु, 7 मार्च;  कर्नाटक में लोकायुक्त पी विश्वनाथ शेट्टी को उनके ऑफिस में सरेआम घुसकर चाकूओं से हमला किया गया। पुलिस ने सूचना मिलने पर आनन-फानन में  पी विश्वनाथ शेट्टी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी हालत काफी गंभीर बनी हुई है। 

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की संजय शर्मा के रूप में की है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने धारदार हथियार से पी विश्वनाथ पर तीन बार लगातार हमला किया। आरोपी के खिलाफ लोकायुक्त में 18 मामले दर्ज हैं।



वहीं, इस मामले पर कर्नाटक के गृह मंत्री रामलिंगा रेड्डी ने कहा है कि  पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर लगातार पूछताछ कर रही है। जल्द ही इस घटना की वजह सामने आ जाएगी।

बता दें कि पी विश्वनाथ शेट्टी ने पिछले साल  जनवरी में कर्नाटक का लोकायुक्त के रूप में शपथ ली थी। इससे पहले वह कर्नाटक हाई कोर्ट के जज थे। 

 

Web Title: Karnataka Lokayukta Justice Vishwanath Shetty stabbed in office, accused arrested

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे