लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक विधानमंडलविस सत्र में हिस्सा लेने बैलगाड़ी से पहुंचेंगे सिद्धरमैया और शिवकुमार

By भाषा | Updated: September 12, 2021 21:32 IST

Open in App

बेंगलुरु, 12 सितंबर कर्नाटक विधानसभा में विपक्ष के नेता सिद्धरमैया एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डी के शिवकुमार महंगाई के विरोध में सोमवार को बैलगाडी से विधानमंडल के मॉनसून सत्र में हिस्सा लेने पहुंचेंगे।

विधानसौध में 13 से 24 सितंबर तक दस दिनों तक यह सत्र चलेगा। विधानसौध में विधानमंडल एवं सचिवालय दोनों ही हैं।

महंगाई तथा राज्य एवं केंद्र सरकारों की जन विरोधी नीतियों के विरूद्ध प्रदर्शन के तौर पर सिद्धरमैया सोमवार नौ बजे बैलगाड़ी से विधानसौध के लिए रवाना होंगे। उनके कार्यालय ने एक बयान में यह जानकारी दी।

उधर, कांग्रेस की राज्य इकाई ने भी एक बयान जारी करके बताया कि प्रदेश अध्यक्ष भी अपने निवास से बैलगाड़ी पर सवार होकर विधानसौध के लिए निकलेंगे।

कांग्रेस ने कहा है कि वह महंगाई, बिगड़ती कानून व्यवस्था की स्थिति, राज्य की मुश्किल भरी वित्तीय स्थिति के मुद्दे उठायेगी। पार्टी के विधायक दल ने हाल में अपने नेता सिद्धरमैया के नेतृत्व में बैठक की थी और सत्र के दौरान अपनायी जाने वाली रणनीति पर चर्चा की थी।

बसवराज बोम्मई के मुख्यमंत्री का पदभार ग्रहण करने के बाद कर्नाटक विधानमंडल का यह पहला सत्र है। बोम्मई ने भाजपा के कद्दावर नेता बी एस येदियुरप्पा की जगह ली है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो