लाइव न्यूज़ :

रेलवे ट्रैक पर मिला कर्नाटक विधान परिषद के डिप्टी चेयरमैन एसएल धर्मे गौड़ा का शव

By भाषा | Updated: December 29, 2020 10:40 IST

जेडीएस विधायक का क्षत विक्षत शव मध्य कर्नाटक की पहाड़ियों में उनके गृह नगर चिकमगलूर के पास रेलवे ट्रैक पर पाया गया...

Open in App
ठळक मुद्देकर्नाटक विधान परिषद के डिप्टी चेयरमैन एसएल धर्मेगौड़ा का निधन।चिकमंगलूर जिले में रेलवे ट्रैक पर मिला शव।पुलिस को आत्महत्या का शक।

कर्नाटक विधान परिषद के उपाध्यक्ष एसएल धर्मे गौड़ा मंगलवार तड़के कर्नाटक के चिकमंगलूर जिले में एक रेल की पटरी पर मृत मिले। पुलिस सूत्रों को उनके आत्महत्या करने का संदेह है।

जनता दल (सेक्युलर) के नेता धर्मे गोड़ा (64) के परिवार में पत्नी, एक बेटा और एक बेटी है। उनके भाई एसएल भोजे गौड़ा भी एमएलसी हैं।

कल शाम निकले थे घर से

सूत्रों के अनुसार गौड़ा अपनी निजी कार में सखारयापत्तना स्थित फॉर्महाउस से कल शाम को घर के लिए निकले थे, लेकिन पहुंचे नहीं और इसके बाद उनके परिवार तथा स्टाफ ने उनकी तलाश शुरू की।

ड्राइवर से कही ये बात

सूत्रों ने बताया कि उन्होंने अपने चालक से कहा था कि वह किसी से बात करने जा रहे हैं और वह थोड़ी दूर ही रुक जाए। एक ‘सुसाइड नोट’ भी बरामद हुआ है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि शव को शिमोगा के मेकगैन अस्पताल ले जाया गया है।

मुख्यमंत्री ने बीएस येदियुरप्पा जताया शोक

मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने घटना पर स्तब्धता जाहिर करते हुए, इसे ‘‘दुर्भाग्यपूर्ण’’ करार दिया। उन्होंने विधान परिषद के उपाध्यक्ष के रूप में कुशलतापूर्वक संचालन के लिए एमएलसी की सराहना की।

जद (एस) के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा ने भी ट्वीट कर धर्मे गौड़ा के निधन पर स्तब्धता जाहिर की और उन्हें एक सभ्य राजनेता के तौर पर याद किया।

देवगौड़ा ने कहा कि धर्मे गौड़ा के निधन से राज्य को क्षति पहुंची है। पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने भी धर्मे गौड़ा के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए, उन्हें अपने भाई की तरह बताया। कुमारस्वामी ने ट्वीट किया, ‘‘उनके निधन से मुझे सदमा पहुंचा है। वह एक ईमानदार राजनेता थे।

टॅग्स :कर्नाटकक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट