लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक के विधानपार्षद शंकर को मंत्री बनने की उम्मीद, कहा- 2-3 दिन में हो सकता है मंत्रिमंडल विस्तार

By भाषा | Updated: January 5, 2021 20:46 IST

Open in App

बेंगलुरु, पांच जनवरी कर्नाटक की बी एस येदियुरप्पा नीत भाजपा सरकार में इस महीने के अंत में मंत्रिमंडल विस्तार होने की अटकलें फिर से शुरू हो गई हैं, ऐसे में मंत्री पद की चाह रखने वाले पार्टी के कुछ नेताओं ने इसके लिये अपनी-अपनी दावेदारी पेश करनी शुरू कर दी है।

भाजपा के विधान पार्षद आर शंकर ने मंगलवार को मुख्यमंत्री येदियुरप्पा से मुलाकात करने के बाद दावा किया कि 2-3 दिन में मंत्रिमंडल विस्तार होगा और उन्हें मंत्री बनाया जाएगा।

होसदुर्ग से विधायक जी डी शेखर ने कहा कि वह भी मंत्रीपद के दावेदार हैं।

शेखर ने पत्रकारों से कहा, ''अब तो मुख्यमंत्री भी कह रहे हैं कि संभवत: 2-3 दिन में यह (विस्तार) हो जाएगा। इसके अलावा मुख्यमंत्री के साथ नाश्ते के दौरान उमेश कट्टी (आठ बार विधायक और मंत्रीपद के दावेदार) ने मुझे बताया कि मुझे दो-तीन दिन में मंत्री बना दिया जाएगा।''

उन्होंने कहा कि इन सबसे यह संकेत मिलता है कि मंत्रिमंडल विस्तार जल्द होने वाला है।

हालांकि, शंकर के दावों पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार तथा विधायक एम पी रेणुकाचार्य ने कहा कि मंत्रिमंडल विस्तार या फेरबदल पर अभी कोई चर्चा नहीं हुई है और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव (अरुण सिंह) ने उन्हें सही समय की प्रतीक्षा करने को कहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल