लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक विधान परिषद के अध्यक्ष शेट्टी ने इस्तीफा दिया

By भाषा | Updated: February 4, 2021 23:45 IST

Open in App

बेंगलुरु, चार फरवरी कर्नाटक विधान परिषद के अध्यक्ष के. प्रतापचंद्र शेट्टी ने बृहस्पतिवार को इस पद से इस्तीफा देने की घोषणा की। इसके साथ ही, भाजपा एवं जनता दल (सेक्युलर) के एक संयुक्त उम्मीदवार का इस पद पर आसीन होने का रास्ता साफ हो गया है।

शेट्टी, कांग्रेस के एमलएलसी हैं, जिनके खिलाफ भाजपा ने अविश्वास प्रस्ताव पेश किया है और जद(एस) ने भी इसका समर्थन करने की इच्छा जताई है। मौजूदा विधान परिषद अध्यक्ष शेट्टी ने अपने इस्तीफा की घोषणा सदन की कार्यवाही स्थगित करने से पहले की।

इसके बाद शेट्टी ने अपना इस्तीफा विधान परिषद के उपाध्यक्ष एमके परनेश को सौंप दिया।

उल्लेखनीय है कि शेट्टी वर्ष 2018 में विधानसभा के अध्यक्ष निर्वाचित हुए थे तब कांग्रेस-जद (एस) की गठबंधन सरकार थी।

सूत्रों ने बताया कि सदन में संख्याबल कम रहने की वजह से शेट्टी ने इस्तीफा देने का फैसला किया।

शेट्टी के इस्तीफे के साथ ही जद(एस) के वरिष्ठ एमएलसी बसावराज होाट्टी का विधान परिषद का नया अध्यक्ष बनने का रास्ता साफ हो गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो