Karnataka Legislative Council: विपक्ष में नेता होंगे पूर्व मंत्री पुजारी, भाजपा ने इन विधायक को उपनेता और मुख्य सचेतक के रूप में नियुक्त किया
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 25, 2023 19:29 IST2023-12-25T19:28:36+5:302023-12-25T19:29:38+5:30
Karnataka Legislative Council: भाजपा ने विधायक अरविंद बेलाड को विधानसभा में विपक्ष के उपनेता के रूप में नियुक्त किया है।

file photo
Karnataka Legislative Council: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की कर्नाटक इकाई ने सोमवार को पार्टी के वरिष्ठ विधान परिषद सदस्य और पूर्व मंत्री कोटा श्रीनिवास पुजारी को राज्य विधानपरिषद में विपक्ष के नेता के रूप में नियुक्त करने की घोषणा की। इसके अलावा भाजपा ने विधायक अरविंद बेलाड को विधानसभा में विपक्ष के उपनेता के रूप में नियुक्त किया है।
भाजपा ने अपने विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) सुनील वल्लयापुरे और एन रविकुमार को क्रमशः विधान परिषद में विपक्ष के उपनेता और मुख्य सचेतक के रूप में नियुक्त किया है जबकि पार्टी विधायक डोड्डानगौड़ा जी पाटिल को राज्य विधानसभा में मुख्य सचेतक के रूप में नामित किया गया है।
भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष बी वाई विजयेंद्र ने एक प्रेस विज्ञप्ति में इन नियुक्तियों की घोषणा करते हुए कहा, ‘‘ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा के निर्देशानुसार यह नियुक्तियां की गई हैं।’’ राज्य में मई में हुए विधानसभा चुनावों के बाद भाजपा ने इन प्रमुख पदों पर नियुक्तियों के बिना - जुलाई में और इस दिसंबर की शुरुआत में दो विधायिका सत्रों में भाग लिया था। इसके कारण सत्तारूढ़ कांग्रेस और समाज के कुछ वर्गों ने भाजपा की आलोचना भी की थी।