लाइव न्यूज़ :

विधान परिषद चुनाव: 5वीं पास कर्नाटक के ये कांग्रेस प्रत्याशी निकले सबसे अमीर नेता, इतने करोड़ संपत्ति के हैं मालिक

By अनिल शर्मा | Updated: November 25, 2021 08:11 IST

रियल एस्टेट में आने से पहले स्क्रैप का व्यवसाय करने वाले शरीफ ने हलफनामे में अपने और अपने परिवार के पास 1,744 करोड़ रुपये की संपत्ति होने की घोषणा की है।

Open in App
ठळक मुद्देरियल एस्टेट में आने से पहले स्क्रैप का व्यवसाय करते थे शरीफ हलफनामे में अपने और अपने परिवार के पास 1,744 करोड़ रुपये की संपत्ति होने की घोषणा की है

बेंगलुरुःकांग्रेस के युसूफ शरीफ को पार्टी में कम लोग जानते होंगे लेकिन 10 दिसंबर को होने वाले कर्नाटक विधान परिषद के चुनाव के लिए प्रत्याशी के रूप में दायर हलफनामे में एक हजार करोड़ से अधिक की संपत्ति की घोषणा करने के बाद शरीफ सबके आकर्षण का केंद्र बन गए हैं।

युसूफ शरीफ ने 1,744 करोड़ रुपये की संपत्ति होने की घोषणा की है

रियल एस्टेट में आने से पहले स्क्रैप का व्यवसाय करने वाले शरीफ ने हलफनामे में अपने और अपने परिवार के पास 1,744 करोड़ रुपये की संपत्ति होने की घोषणा की है। शरीफ (54) को ‘गुजारी बाबू’ या ‘स्क्रैप बाबू’ के नाम से जाना जाता है और वह बेंगलुरु शहरी से चुनाव लड़ रहे हैं।

सिर्फ पांचवीं पास हैं शरीफ

वह कोलार गोल्ड फील्ड्स के निवासी हैं और अपने हलफनामे में शरीफ ने बताया है कि उन्होंने सरकारी स्कूल में कक्षा पांच तक की पढ़ाई की है और उनकी दो बीवियां तथा पांच बच्चे हैं। 

कबाड़ का काम करते हुए कैसे बने करोड़पति

यूसुफ एक गरीब परिवार में पैदा हुए और 14 भाई-बहनों में वो सबसे बड़े थे। परिवार बड़ा था लेकिन घर चलाने के लिए पैसे नहीं थे। यही वजह रही कि वे पढ़ाई भी नहीं कर पाए। और छोटी उम्र में काम करना शुरू कर दिया।यूसुफ ने कर्ज लेकर कबाड़ी की दुकान शुरू की। लेकिन साल 2001 उनके साथ कुछ ऐसा हुआ की वे रातों रात करोड़पति बने गए। दरअसल 2001 में कोलार गोल्ड फील्ड्स ने 21 मिल टैंकों की नीलामी की जिसे यूसुफ ने अपनी सारी कमाई लगाकर 7 लाख रुपये में उन्हें खरीद लिया। ये सारे टैंक अंग्रेजों के जमाने के थे और इसी एक टैंक में से उन्हें 13 किलो शुद्ध सोना मिला। जिसकी कीमत करीब 5.59 करोड़ रुपये थी। इसके बाद यूसुफ कबाड़ीवाले से करोड़पति बन गए।

टॅग्स :कर्नाटककांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे