लाइव न्यूज़ :

केरल के कसारगोड़ जिले में कन्नड नामों को बदलने पर कर्नाटक के नेताओं को आपत्ति

By भाषा | Updated: June 27, 2021 20:07 IST

Open in App

बेंगलुरु, 27 जून कर्नाटक की सीमा से लगने वाले केरल के कसारगोड़ जिले में कुछ जगहों के कन्नड नाम को बदलने की खबरों पर जनता दल (सेक्यूलर) और भाजपा के एक सासंद ने आपत्ति जताई है।

मैसूरु के भाजपा सांसद प्रताप सिम्हा के मुताबिक मधुरू को मधुरम के नाम से जाना जाएगा, जबकि मल्ला-मल्लम, करादका- कदगम, बेदादका—बेदागांव, कुंबले- कुंबला, पिलीकुंजे- पिलीकुन्नू, अनेबागिलु- अनावादुक्कल, होसादुर्गा-पुडियाकोटा, ससीहित्लू-थैवालप्पू और महासतीगुंडी-मस्तीकुंडू के नाम से जाने जाएंगे।

सिम्हा ने एक ट्वीट में मांग की कि कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा मामले में दखल दें और ऐसे नामों को बदलने से रोकने के लिये केरल के अपने समकक्ष पिनराई विजयन से बात करें।

जद(एस) के वरिष्ठ नेता एचडी कुमारस्वामी ने सिलसिलेवार किये गए ट्वीट में केरल में विजयन के नेतृत्व वाली वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) सरकार पर दबाव बनाने का प्रयास करते हुए कहा, कसारगोड़ में मलयालियों के साथ सौहार्दपूर्ण रूप से रह रहे कन्नडभाषियों की “भावनाओं की सुरक्षा” करें। गौरतलब है कि उनकी पार्टी केरल में एलडीएफ सरकार की सहयोगी पार्टी है।

उन्होंने कसारगोड़ को भाषायी और सांस्कृतिक सौहार्द का प्रतीक बताया।

जद(एस) नेता ने कहा, “कसारगोड़ में मलयाली और कन्नडभाषी यद्यपि समान संख्या में हैं वे एक दूसरे की प्रेरणा व प्रशंसा के साथ सौहार्दपूर्ण रूप से रहते हैं।”

कुमारस्वामी ने कहा, “भाषा को लेकर कभी कोई विरोध नहीं रहा और भविष्य में भी इसे बरकरार रखे जाने की जरूरत है। संवेदना आधारित राजनीति के इस दौर में भाषायी एकजुटता अनिवार्य है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

क्राइम अलर्टMP Crime: पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की कराई हत्या, अपराध को लूटपाट का रूप देने की नाकाम कोशिश की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

भारत अधिक खबरें

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?