लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक के नेताओं ने अहमद पटेल के निधन पर जताया शोक

By भाषा | Updated: November 25, 2020 10:27 IST

Open in App

बेंगलुरू, 25 नवम्बर पूर्व प्रधानमंत्री एच. डी. देवेगौड़ा और कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी. एस. येदियुरप्पा सहित राज्य के कई नेताओं ने बुधवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल के निधन पर शोक व्यक्त किया।

देवेगौड़ा ने ट्वीट किया, ‘‘ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सांसद श्री अहमद पटेल के निधन की खबर सुन काफी स्तब्ध और दुखी हूं। हमारे देश और कांग्रेस को यह एक बड़ी क्षति है। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।’’

वहीं मुख्यमंत्री येदियुरप्पा ने शोक संदेश में कहा, ‘‘ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्री अहमद पटेल जी के निधन से काफी दुखी हूं। उनके परिवार, समर्थकों को मेरी संवेदनाएं हैं। दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि। ओम शांति।’’

राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने भी पटेल के निधन पर शोक व्यक्त किया।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं मेरे करीबी मित्र अहमद पटेल के निधन से काफी दुखी हूं। सोनिया गांधी के राजनीतिक सचिव के तौर पर लंबे समय तक अपनी सेवाएं देने वाले पटेल पार्टी के एक स्तंभ थे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ उनके निधन से पार्टी को अपूर्णीय क्षति पहुंची है। दुख की इस घड़ी में, मैं इस परिवार के साथ हूं।’’

कर्नाटक कांग्रेस के प्रमुख डी. के. शिवकुमार ने भी पटेल के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा, ‘‘ कांग्रेस के कोषाध्यक्ष और कांग्रेस पार्टी के सबसे अग्रणी नेताओं में से एक के निधन से स्तब्ध और दुखी हूं। उनकी दृढ़ निष्ठा और कांग्रेस पार्टी में उनका योगदान सभी के लिए अनुकरणीय तथा प्रेरणादायक रहेगा। परिवार को संवेदनाएं।’’

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल (71) का बुधवार को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद उनकी स्वास्थ्य संबंधी जटिलताएं बढ़ गई थीं। 15 नवम्बर को उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था और पिछले कुछ दिनों से उनकी हालत नाजुक थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारत अधिक खबरें

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?