कर्नाटक: पारिवारिक विवाद के चलते अदालत में वकील की हत्या

By भाषा | Updated: February 27, 2021 17:55 IST2021-02-27T17:55:24+5:302021-02-27T17:55:24+5:30

Karnataka: Lawyer murdered in court due to family dispute | कर्नाटक: पारिवारिक विवाद के चलते अदालत में वकील की हत्या

कर्नाटक: पारिवारिक विवाद के चलते अदालत में वकील की हत्या

होस्पेट (कर्नाटक), 27 फरवरी कर्नाटक के विजयनगर जिले के होस्पेट में शनिवार की सुबह, एक जिला अदालत में एक वकील की हत्या कर दी गई।

पुलिस ने यह जानकारी दी।

बताया जा रहा है कि पारिवारिक विवाद के चलते यह हत्या की गयी।

वकील टी. वेंकटेश (48) कुछ लिख रहे थे तभी हमलावर एक धारदार हथियार लेकर आया और वेंकटेश की गर्दन पर प्रहार किया जिससे तत्काल उनकी मौत हो गई।

पुलिस ने कहा कि 21 वर्षीय आरोपी मनोज एन. को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Karnataka: Lawyer murdered in court due to family dispute

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे