लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक ने रेमडेसिविर की कालाबाजारी एवं दुरूपयोग रोकने के लिए एसएमएस प्रणाली शुरू की

By भाषा | Updated: May 23, 2021 18:14 IST

Open in App

बेंगलुरु, 23 मई कोविड-19 की दूसरी लहर के बीच कर्नाटक ने रेमडेसिविर की कालाबाजारी और दुरूपयोग रोकने के मकसद से उसके आवंटन एवं सूचना की एसएमएस प्रणाली शुरू की है।

स्वास्थ्य मंत्री के. सुधाकर ने रविवार को कहा, ‘‘ रेमडेसिविर के आवंटन में पारदर्शिता लाने के लिए प्रौद्योगिकी आधारित प्रणाली विकसित की गयी है और अब मरीज को एसएमएस मिलेगा कि एसआरएफ आईडी पर किसी अस्पताल को यह दवा दी गयी है।’’

उन्होंने ट्वीट में कहा, ‘‘यदि रेमडेसिविर एसआरएफ आईडी पर आंवटित की गयी है और अस्तपाल ने मरीज को दवा नहीं दी है तो इसकी रिपोर्ट सरकार को करने के लिए उसी लिंक पर एक सुविधा प्रदान की गयी है। इससे सरकार को रेमडेसिविर की कालाबाजारी एवं दुरूपयेाग रोकने में मदद मिलेगी।’’

उपमुख्यमंत्री सी. एन. अश्वथ नारायण ने ट्वीट किया, ‘‘ यदि रेमडेसिविर एसआरएफ आईडी पर आवंटित की जाती है और अस्पताल उसे मरीजों को नहीं देता है आप सरकार को उसकी रिपोर्ट कर सकते हैं। इससे दवा का दुरूपयोग घटेगा। ’’

अस्पतालों में कोविड-19 के मरीजों के उपचार के लिए रेमडेसिविर की बड़ी मांग है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए