लाइव न्यूज़ :

कर्नाटकः कुमारस्वामी बोले, येदियुरप्पा सरकार गिराने की कोई शैतानी हरकत नहीं करूंगा, भाजपा के 15-20 विधायक तैयार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 7, 2020 13:43 IST

कुमारस्वामी ने कहा, ‘इतनी मुश्किल से आप (येदियुरप्पा) चौथी बार मुख्यमंत्री बन गए हैं। (मैं) खुश हूं, मैंने कहीं नहीं कहा कि मैं आपकी सरकार को परेशान करूंगा।’ उन्होंने कहा, ‘अब कोई आकर पूछता है कि जब 15-20 लोग भाजपा से बाहर आने को तैयार हैं तो मैं क्यों चुप बैठा हूं, मैं क्यों (उन्हें पाले में करने की) कोशिश नहीं करता?’

Open in App
ठळक मुद्देउन्होंने कहा कि वह कीचड़ में क्यों उतरें और वह जल्दबाजी में नहीं हैं। कुमारस्वामी ने कहा, ‘‘ मैं जिम्मेदार सरकार को हटाने की शैतानी हरकतों में क्यों शामिल होऊं जैसा कि येदियुरप्पा ने किया? मेरे लिए राज्य का विकास महत्वपूर्ण है।’’

कर्नाटक में भाजपा के 15-20 विधायकों के बाहर आने के लिए तैयार बैठे रहने की अटकलों के बीच जनता दल सेक्युलर (जदएस) के नेता एच डी कुमारस्वामी ने कहा कि वह बी एस येदियुरप्पा की अगुवाई वाली सरकार को गिराने की कोई ‘शैतानी हरकत’ नहीं करेंगे।

कुमारस्वामी ने कहा, ‘‘ इतनी मुश्किल से आप (येदियुरप्पा) चौथी बार मुख्यमंत्री बन गये हैं। (मैं) खुश हूं, मैंने कहीं नहीं कहा कि मैं आपकी सरकार को परेशान करूंगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ अब कोई आकर पूछता है कि जब 15-20 लोग भाजपा से बाहर आने को तैयार हैं तो मैं क्यों चुप बैठा हूं, मैं क्यों (उन्हें पाले में करने की) कोशिश नहीं करता?’’

उन्होंने कहा कि वह कीचड़ में क्यों उतरें और वह जल्दबाजी में नहीं हैं। कुमारस्वामी ने कहा, ‘‘ मैं जिम्मेदार सरकार को हटाने की शैतानी हरकतों में क्यों शामिल होऊं जैसा कि येदियुरप्पा ने किया? मेरे लिए राज्य का विकास महत्वपूर्ण है।’’

वैसे जदएस नेता ने पांच दिसंबर के उपचुनाव से पहले भाजपा सरकार की उम्र को लेकर सवाल खड़े किये थे लेकिन उन्होंने स्पष्ट संकेत दिया था कि वह सरकार गिराने की कोशिश नहीं करेंगे क्योंकि इससे राज्य का विकास प्रभावित होगा।

टॅग्स :कर्नाटकबीएस येदियुरप्पाएचडी कुमारस्वामीकांग्रेसजनता दल (सेकुलर)भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है