लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक ने महामारी पर नियंत्रण पाने के लिए लगाए कई प्रतिबंध

By भाषा | Updated: April 2, 2021 20:30 IST

Open in App

बेंगलुरु, दो अप्रैल कर्नाटक में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर राज्य सरकार ने महामारी पर नियंत्रण पाने के लिए प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों में बोर्डिंग और आवासीय छात्रावासों को बंद करने तथा 10वीं, 11वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए वैकल्पिक उपस्थिति की व्यवस्था करने संबंधी निर्णय लिए हैं।

सरकार ने जिमख़ाना, पार्टी सभागार, क्लब और तरणतालों को बंद करने के आदेश दिए हैं। वहीं बसों में सीटों की संख्या से ज्यादा लोगों के सवार होने पर भी रोक लगा दी गयी। कर्नाटक के मुख्य सचिव पी रवि कुमार ने यह आदेश जारी किया है।

कक्षा छठी से नौवीं तक व्यक्तिगत तौर पर शामिल होने वाली कक्षाओं को निलंबित करने के साथ ही कुमार ने अपने आदेश में कहा कि 10वीं, 11वीं, 12वीं की कक्षाएं मौजूदा व्यवस्था में जारी रहेंगी। हालांकि इन कक्षाओं में जाकर व्यक्तिगत तौर पर शामिल होना अनिवार्य नहीं है।

वहीं उच्च तथा पेशेवर पाठ्यक्रमों की कक्षाओं को भी निलंबित कर दिया गया है। इससे बाहर सिर्फ उन्हीं कक्षाओं को रखा गया है, जिनकी बोर्ड या विश्वविद्यालय परीक्षा होनी है। वहीं स्वास्थ्य विज्ञान की कक्षाओं को भी अलग रखा गया है। वहीं रैली और धरनों को भी प्रतिबंधित किया गया है।

सरकार ने कंपनियों से जहां तक संभव हो सके अपने कर्मचारियों को घर से ही काम करने की सुविधा देने के लिए कहा है। वहीं बेंगलुरु, मैसुरु, कलबुर्गी, दक्षिण कन्ऩड, उडुपी, बीदर और धारवाड़ के सिनेमाघरों को सिर्फ 50 फीसदी क्षमता के साथ ही संचालन के आदेश दिये गए हैं।

वहीं इन जिलों में पब, मॉल, बार, क्लब और रेस्त्रां में भी सिर्फ 50 फीसदी क्षमता के साथ ही उपस्थिति रखने को कहा गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए