लाइव न्यूज़ :

कर्नाटकः गृह सचिव एवं डीजीपी राज्यवासियों पर हमलों को लेकर महाराष्ट्र के अपने समकक्षों से बात करेंगे

By भाषा | Updated: December 18, 2021 19:20 IST

Open in App

बेलगावी, 18 दिसंबर महाराष्ट्र में कर्नाटक के पंजीकरण वाले वाहनों पर हमले और उन्हें बदसूरत करने की खबरों के बीच मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने शनिवार को कहा कि वहां कानून व्यवस्था बनाये रखना पड़ोसी राज्य की सरकार का दायित्व है।

उन्होंने यह भी कहा कि कर्नाटक के गृह सचिव एवं पुलिस महानिदेशक महाराष्ट्र के अपने समकक्षों से वहां कर्नाटक वासियों तथा राज्य की बसों एवं अन्य गाड़ियों को सुरक्षा प्रदान करने के बारे में बात करेंगे।

बोम्मई ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘कर्नाटक में कानून व्यवस्था बनाये रखना हमारी जिम्मेदारी है और हम उसे बनाये रखने के लिए कड़े कदम उठा रहे हैं। महाराष्ट्र में कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी वहां की सरकार है। महाराष्ट्र की हाल की घटनाओं के सिलसिले में हमारे पुलिस अधिकारियों ने वहां अपने समकक्षों से बातचीत की है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘पहले हमारे अधिकारी बात करेंगे और उसके बाद यदि जरूरत महसूस हुई तो मैं बात करूंगा। ’’

वह इस प्रश्न का उत्तर दे रहे थे कि क्या वह महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री से बातचीत करेंगे।

ऐसी खबरें हैं कि महाराष्ट्र के कोल्हापुर में कर्नाटक के नंबर वाली गाड़ियों पर कथित रूप से कुछ शिवसैनिकों ने काली स्याही पोत दी एवं उनपर हमला किया।

हाल में कोल्हापुर में कुछ बदमाशों ने कन्नड़ झंडे में आग लगा दी थी जिसके बाद कर्नाटक में जनाक्रोश सामने आया था।

शिवाजी की प्रतिमा के साथ कथित तोड़फोड़ वाला वीडियो सामने आने के बाद शिवसेना सासंद संजय राउत ने इसे बेंगलुरू की घटना होने का दावा किया था और मराठाओं से एकजुट होने की अपील की थी।

राउत के बयान के बारे में पूछे जाने पर बोम्मई ने कहा, ‘‘शिवाजी महाराज, संगोली रयान्ना और कित्तूर चेन्नमा योद्धा रहे हैं जिन्होंने देश के लिए लड़ाई लड़ी, यदि उनके नाम पर हम आपस में लड़ना एवं बांटना शुरू कर देते हैं तो उनके प्रति यह बड़ा अपकार होगा। किसी भी जिम्मेदार व्यक्ति को लोगों को हिंसा तथा कानून व्यवस्था को अपने हाथों में लेने के लिए उकसाना नहीं चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारत अधिक खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं